फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वाराणसी में स्कूटी को ठेले पर रख कर उतारी गई आरती, जानिए क्या है माजरा

Fri, 14 Sep 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Sep 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
varanasi people worship of scooty know why
varanasi - फोटो : amar ujala
बनारस..एक ऐसा शहर जहां बहुत कुछ अनोखा है। बहुत कुछ अनोखा होता रहता है। गुरुवार सुबह भी एक अनोखा मामला हुआ। विशेश्वरगंज में  दर्जन भर लोग स्कूटी ka ठेले पर रख दिए और विधिवत पूजन अर्चन करने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब माजरा समझ में आया तो हंस पड़े। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 
varanasi people worship of scooty know why
varanasi - फोटो : amar ujala
दरअसल, यह पूरी परिक्रिया विरोध स्वरुप किया जा रहा था। पेट्रो पदार्थों की दामों में वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों ने यह अनोखा विरोध किया।  इस विरोध प्रदर्शन को करने वाले व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि डीज़ल पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि उनके दामों में कमी आ सके।

 
varanasi people worship of scooty know why
varanasi - फोटो : amar ujala
सुबह ए बनारस संस्था ने विशेश्वरगंज गल्ला मंडी में पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। क्लब के सदस्यों ने स्कूटी को ट्राली पर रख कर उसपर माला चढ़ाया और उसकी बीच चौराहे पर आरती उतारी। इस संबंध में अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि पूरा देश पेट्रोल डीजल के बढे हुए मूल्य से त्राहि त्राहि कर रहा है और सरकार मौन धारण किये हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi people worship of scooty know why
varanasi - फोटो : amar ujala
क्लब के अन्य सदस्यों ने बताया कि पेट्रोल के दाम में वृद्धि के बाद आम इंसान ने अपनी गाड़ियां गैरेज में रख दी है। मुकेश ने कहा कि 2014 के चुनाव के पहले विपक्ष का रोल निभानेवाली वर्तमान सरकार पूर्ववर्ती सरकार के शासन मे जब पेट्रोल-ङीजल महंगा हुआ था, तब उसे चुनावी मुद्दा बनाकर पूरे जोश-खरोश के साथ कई प्रकार से विरोध-प्रदर्शन करते हुए सरकार को घेरने का का किया था, जो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 
विज्ञापन
varanasi people worship of scooty know why
premium petrol
 बताया कि बड़ा ही हास्यास्पद विषय है कि वर्तमान सरकार उन दिनो को भूलते हुए वर्तमान समय मे जनता से सीधे जुड़े इस मुद्दे पर किस तरह से अपनी आखें मूंद चुकी है। ज्ञात हो कि हमारे पड़ोसी देशो मे हमसे कम मूल्य पर पेट्रोल व डीजल बिक रहे है, जिस प्रकार से डीजल के मूल्य मे अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed