{"_id":"5b1696224f1c1bc96b8b4837","slug":"girl-escaped-her-lover-before-marriage-in-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से एक दिन पहले युवती ने किया ऐसा काम, उड़ गए परिजनों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से एक दिन पहले युवती ने किया ऐसा काम, उड़ गए परिजनों के होश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
bride abscond
घर में बेटी की शादी को लेकर हर तरफ खुशियों का माहौल था। महिलाएं मंगलगीत गा रहीं थी और पुरुष शादी की तैयारियों में जुटे थे। जिस बेटी की शादी थी उसको लेकर परिजनों को ऐसी जानकारी हुई कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी की सभी तैयारियां धरी रह गईं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
bride
इस घटना के बाद तो सारी खुशियां गम में बदल गईं। जिस घर में शहनाई बजने वाली थी वहां उदासी का सन्नाटा पसर गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुई।
Chinese Bride
- फोटो : Instagram
जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक घर में एक युवती की बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इसी बीच शादी से एक दिन पहले सोमवार को युवती अपने पड़ोसी प्रेमी युवक संग फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride
युवती के परिजनों ने पहले तो इज्जत बचाने के लिए पूरी रात सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की परंतु पता नहीं चल पाया। इसके बाद परेशान होकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
पुलिस युवक के पिता को हिरासत में लेकर छानबीन कर रही है। युवती के प्रेमी संग फरार हो जाने की घटना इलाके में चर्चा विषय बनी हुई है।