{"_id":"5b96ba58867a557f6661f35e","slug":"varanasi-ganga-water-level-increase-very-fast-and-warning-level-close","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रौद्र रूप की ओर बढ़ रहीं गंगा, चेतावनी स्तर से रह गई मात्र इतनी दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रौद्र रूप की ओर बढ़ रहीं गंगा, चेतावनी स्तर से रह गई मात्र इतनी दूरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Sep 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में गंगा धीरे-धीरे अब अपनी रौद्र रूप की ओर बढ़ रही हैं। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा तीन सेमी प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रही हैं। इससे सोमवार की शाम पांच बजे तक चेतावनी स्तर से मात्र 84 सेमी ही दूर थीं। ऐसी स्थिति वह मंगलवार को चेतावनी स्तर को पार करके खतरे की ओर बढ़ने लगेंगी। इस गति से अगर गंगा के जलस्तर में बढ़ाव हुआ तो जल्द ही बस्तियों में तबाही शुरू हो जाएगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
flood
- फोटो : amar ujala
सोमवार को सामने घाट और कोनिया, विजयीपुरा में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। गंगा का जलस्तर शनिवार की शाम जहां 68.57 मीटर ही था, वहीं 48 घंटे में ही लगभग एक मीटर जल स्तर बढ़ गया है और सोमवार को यह आंकड़ा 69.42 पर पहुंच गया है। जबकि आयोग के मानकों के अनुसार चेतावनी का लेबल 70.26 है।
flood
- फोटो : amar ujala
वहीं गंगा अभी चेतावनी स्तर से मात्र 84 सेमी ही नीचे हैं और लगातार तीन सेमी बढ़ते जलस्तर से मंगलवार की शाम तक चेतावनी के लेबल को पार कर वह खतरे के निशान 71.26 की ओर बढ़ने लगेंगी। चेतावनी के लेबल तक पहुंचने में ही गंगा और उसी सहायक नदी वरूणा दोनों बस्तियों में घुसना शुरू कर दी हैं। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
सामने घाट क्षेत्र के पटेल नगर नाले से होते हुए, हरिओम नगर, जानकी नगर, कृष्णा नगर, रत्नाकर विहार और मारूती नगर और गायत्री नगर डूबेगा। वहीं नगवां नाले से पानी भरने पर गंगात्री विहार से लेकर नगवां हरिजन बस्ती, डुमराव बाग कॉलोनी, साकेत नगर, रोहित नगर, केवल्य धाम पानी की चपेट में सबसे पहले आने वाले इलाके हैं, जहां के लोग सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
उधर, वरुणा नदी के किनारे रहने वाले लोगों की दुश्वारियां बढ़ती चली जा रही हैं। घटाव के बाद अब वरुणा दोबारा तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को तटवर्ती इलाकों का संपर्क एक दूसरे से पूरी तरह टूट गया। और लोगों के घरों में पानी लगातार बढ़ते जा रहा है। कई लोग मकान खाली कर परिवार के साथ अन्यत्र को चले गए हैं। वहीं कई लोग जैसे तैसे बाढ़ के पानी के बीच अपना गुजर बसर कर रहे हैं।