केंद्रीय कारागार का नजारा शनिवार से बदल गया। वर्क आउट के समय चौके और छक्के लग रहे थे। तो अपने टीम के उत्साहवर्धन के लिए हूटिंग। शनिवार से जेल प्रीमियर लीग शुरू हुआ। उद्घाटन मैच बंदियों और जेलकर्मियों की टीम के बीच हुआ, जिसमें बंदियों की टीम चार विकेट से विजयी रही।
2 of 5
Varanasi central jail
- फोटो : अमर उजाला
12 दिनों तक चलने वाली इस लीग में दो टीम कैदियों की, एक टीम मानवाधिकार आयोग, दो टीम जेलकर्मियों, दो टीम कर्मचारियों के बच्चों की और एक टीम उदय प्रताप कॉलेज महाविद्यालय के छात्रों की है। उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर बंदियों की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
3 of 5
Varanasi central jail
- फोटो : अमर उजाला
जेलकर्मियों की टीम निर्धारित 13 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। बंदियों की ओर से चंदौली निवासी संदीप यादव ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने। जेलकर्मियों की टीम की तरफ से कांस्टेबल शानू ने सर्वाधिक 46 रन बनाए।
4 of 5
जेल प्रीमियर लीग
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी जेलर डीपी सिंह ने 15 बाल पर 20 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बंदियों ने टीम ने 11 ओवर में लक्ष्य पा लिया। इससे पहले सीजीएम अभय श्रीवास्तव ने आयोजन का शुभारंभ करते हुए कहा कि जेल प्रशासन की प्रशंसा की और कहा कि यह एक शानदार पहल है।
5 of 5
Varanasi central jail
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कैदियों और कर्मचारियों में बेहतर संवाद के लिए समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर जेलर राजीव मिश्र, चिकित्साधिकारी अभिषेक, डिप्टी जेलर राजेश राय और डिप्टी जेलर धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।