{"_id":"59d4ce2a4f1c1ba2538b5bf5","slug":"varanasi-beauty-parlour-become-full-for-karwa-chouth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस करवा चौथ पर चांद सी सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर में जुटने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस करवा चौथ पर चांद सी सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर में जुटने लगी भीड़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
ब्यूटीशियन को घर बुलाने के लिए एडवांस दे रहीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवा चौथ के मद्देनजर वाराणसी के ब्यूटी पार्लर में बुकिंग शुरू हो गई है। चांद सी सुंदर दिखने के लिए महिलाएं बुकिंग करा रही हैं। मेंहदी टैटू से लेकर साड़ी की मैचिंग के हिसाब से ज्वेलरी की खरीदारी भी शुरू हो गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें
ब्यूटी टिप्स
कई महिलाएं व्रत के चलते ब्यूटी पार्लर नहीं जाना चाहती हैं। ऐसे में वे ब्यूटीशियन को घर पर ही बुला रही हैं। चेतगंज की ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा ने बताया कि टोकन मनी 100 रुपये लेकर करवा चौथ की बुकिंग की जा रही है।
ब्यूटी टिप्स
उन्होंने बताया कि ज्यादातर महिलाएं मेंहदी और फेशियल की डिमांड कर रही हैं। वैक्सिंग फेशियल, कटिंग, पेडी क्योर, मैनी क्योर, आइब्रो सेट कराने के लिए ब्यूटी पार्लर में भीड़ अभी से जुटने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ
लंका की ब्यूटीशियन शिल्पी सक्सेना ने बताया कि वेटिंग से बचने के लिए महिलाएं एडवांस बुकिंग करा रही हैं। 500 से 5000 रुपये तक का पैकेज दिया जा रहा है। इसमें महिलाओं की जरूरत के अनुसार मेकअप करने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
करवा चौथ
हेयर कटिंग आदि का काम पहले ही कर लिया जा रहा है ताकि करवा चौथ के दिन ज्यादा समय न लगे। उन्होंने बताया कि इन दिनों ब्यूटीशियन और मेंहदी लगाने वालों की डिमांड बढ़ गई है। बता दें कि करवाचौथ आठ अक्यूबर को है।