फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए काशी पहुंचे बालीवुड के हॉट और सबसे चर्चित जोड़ी आलिया और रणबीर कपूर शनिवार शाम को शूटिंग के बाद मौसम के बदलते अंदाज के साथ ही बेहद खुशनुमा मूड में नजर आए।
शूटिंग के बाद मस्ती के मूड में दिखीं आलिया, फैंस को मिला इंतजार का मीठा फल, रणबीर ने दिए ऑटोग्राफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रणबीर और आलिया की आने वाली एक फिल्म की शूटिंग के लिए चेतसिंह किले में सेट लगाया गया लेकिन लगातार हो रही बरसात के कारण कई बार शूटिंग को रोकना पड़ा। इसके चलते दोनों कलाकारों ने बनारस के घाटों पर जमकर मस्ती की और गंगा में बोटिंग करते हुए दोनों कलाकार गुलेरिया कोठी पहुंचे।
घाट पर मौजूद लोगों ने दोनों कलाकारों को देखा तो उन्होंने सेल्फी लेने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों के कारण वह नजदीक नहीं जा सके थे। फिल्म की यूनिट से जुड़े लोगों ने बताया कि चेतसिंह किले में शूटिंग नहीं होने के कारण गुलेरिया कोठी में फिल्म के कुछ सीन को फिल्माया जा रहा है।
फिल्म की शूटिंग बनारस में कई जगहों पर होनी है। इसमें शहर के कई स्थानों को चिन्हित किया गया है। बताते चलें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन जैसे स्टार मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
उन्होंने अपने किरदार के लिए कलारीपयात्तु और वर्मा कलाई जैसी मार्शल आर्ट्स की खास ट्रेनिंग ली है। यही नहीं फिल्म में वो अपने हाथों से आग निकालते नजर आएंगे। फिल्म में मौनी रॉय विलेन की भूमिका में दिखाई देंगी। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी।