यूपी के बलिया शहर में एक दरोगा को बाइक सवार से लिफ्ट मांगना और नहीं देने पर दबंगई दिखाना महंगा पड़ गया। बाइक सवार फौजी ने लिफ्ट देने से मना किया तो दरोगा ने तमाचा जड़ दिया। इससे बौखलाए फौजी ने बाइक किनारे खड़ी कर दी और दरोगा को सड़क पर कई बार पटक दिए। हर कोई इस झगड़े को बचाना चाह रहा था किंतु किसी का साहस न हो सका। सरेआम सड़क पर अचानक ये भिड़ंत देख लोग भी हैरान हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
{"_id":"5bd5f22abdec2269796a9683","slug":"up-police-daroga-and-army-man-fight-at-ballia-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया में बीच सड़क पर हुई दरोगा और फौजी की भिड़ंत, घंटों मची रही अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बीच सड़क पर हुई दरोगा और फौजी की भिड़ंत, घंटों मची रही अफरातफरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : self
बलिया रेलवे स्टेशन चौराहा त्रिमुहानी मार्ग पर रविवार को देर शाम सीयर चौकी पर तैनात दरोगा व एक फौजी के बीच लिफ्ट देने को लेकर मारपीट हो गई। फौजी ने दरोगा को पीट दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। पुलिस, फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फौजी व दरोगा दोनों ने एक दूसरे पर नशे की हालत में होने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
demo pic
पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा बब्बन पाठक ने रविवार की देर शाम बाइक से जा रहे फौजी दिलीप कन्नौजिया से पुलिस चौकी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। दिलीप के इनकार कर देने पर दरोगा ने उसे तमाचा जड़ दिया। इससे बौखलाए फौजी ने बाइक किनारे खड़ी कर दी और दरोगा से भिड़ गया। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भारी शरीर वाले दरोगा को युवा फौजी ने कई बार पटक दिए। हर कोई दरोगा को बचाना चाह रहा था किंतु किसी का साहस न हो सका। कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की तो बीच-बचाव में उन्हें भी दो-चार हाथ पड़ गए। करीब 20 मिनट तक सड़क पर उलझे दारोगा को लोगों ने किसी तरह से बचाया। तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
UP Police
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को पुलिस चौकी पहुंचाया, जबकि फौजी को पूछताछ के लिए उभांव थाने ले गई। फौजी का कहना था कि शराब के नशे में धुत दरोगा ने उससे बदतमीजी करते हुए मोटरसाइकिल पर जबरन बैठने की कोशिश की, जबकि दरोगा का आरोप है कि फौजी ने शराब के नशे में धुत होकर मेरे साथ मारपीट की है।