उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई पांच लोगों की हत्या से काशी दहल गई। यहां के भदैनी इलाके में मंगलवार की सुबह 11 बजे घर की सफाई करने के लिए रीता देवी नाम की महिला प्रथम तल स्थित फ्लैट पर पहुंची। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस बीच रीता ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। अंदर जाने पर रीता ने देखा कि नीतू फर्श पर खून से लथपथ निढाल पड़ी थी। वह भाग कर दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में गई तो वहां एक कमरे में नवेंद्र फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था और गौरांगी एक कोने में मृत पड़ी थी। जबकि 14 किलोमीटर दूसरा पांचवां शव मिला।
वाराणसी सामूहिक हत्याकांड: किसी का शव 14KM दूर मिला, तो किसी का घर की दूसरी मंजिल पर; पांचों को मारी गई गोली
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:09 PM IST
सार
UP Crime News Today: मृतक राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन