{"_id":"5a11ca574f1c1b686a8b46ad","slug":"ukraine-country-boys-and-girls-came-kashi-for-learn-sanskrit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखें तस्वीरेंः संस्कृत सीखने के लिए काशी आया पूर्वी यूरोप के युवक-युवतियों का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखें तस्वीरेंः संस्कृत सीखने के लिए काशी आया पूर्वी यूरोप के युवक-युवतियों का दल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 21 Nov 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
Ukraine
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हमारे देश में जहां नौकरी, उद्योग या पर्यटन के लिए हर कोई अपने बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने पर जोर दे रहा है, वहीं वेद-पुराण, उपनिषद का मर्म जानने के लिए सात समंदर पार से लोग संस्कृत सीखने काशी आ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
ukraineukraine
- फोटो : अमर उजाला
इन दिनों पूर्वी यूरोप के देश यूक्रेन के युवक-युवतियों का दल वाराणसी के शिवाला में संस्कृत भाषा का अध्ययन कर रहा है। इनमें प्रबंधन से लेकर रियल स्टेट के कारोबारी, चिकित्सक और शिक्षक शामिल हैं। वह वेद-पुराणों का अपनी भाषा में अनुवाद करना चाहते हैं, ताकि उनके देश के लोग भारतीय ज्ञान-दर्शन से परिचित हो सकें।
ukraine
- फोटो : अमर उजाला
शिवाला स्थित वाग्योग चेतना पीठं में इन दिनों यूक्रेन के 14 युवक-युवतियां संस्कृत सीख रहे हैं। वाग्योग प्रणाली के विद्वान प्रो. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी वागीश शास्त्री उन्हें देव भाषा सिखा रहे हैं। कुछ दिनों में ही यूक्रेनी युवाओं ने संस्कृत में वाक्यों का उच्चारण और लेखन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ukraine
- फोटो : अमर उजाला
प्रो. त्रिपाठी बताते हैं कि वेद-पुराणों के अध्ययन के लिए विदेशी संस्कृत सीखना चाहते हैं। उन्होंने ऐसी विधि तैयार की है, जिसके जरिए बिना रटे सिर्फ 180 घंटे में कोई भी संस्कृत भाषा सीख सकता है।
विज्ञापन
ukraine
- फोटो : अमर उजाला
संस्कृत सीख रहीं योग फेडरेशन की सदस्य केसनिया ने बताया कि वह पिछले वर्ष रूस में रहकर किताबों के माध्यम से संस्कृत सीख रही थीं लेकिन बहुत कामयाब नहीं हो सकीं। अब यहां आकर कम समय में ही संस्कृत की समझ विकसित होने लगी है।