फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two lekhpal from Bhadohi killed in road accident at mirzapur

मिर्जापुर में ट्रेलर से कुचलकर भदोही के दो लेखपालों की मौत, बाइक से जा रहे थे मैहर दर्शन करने

Fri, 17 Aug 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 17 Aug 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
Two lekhpal from Bhadohi killed in road accident at mirzapur
जिला अस्पताल में पंचनामा भरते पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज स्थित बड़का मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर ट्रेलर की चपेट में आने से भदोही के दो लेखपालों की मौत हो गई। दोनों भदोही से दर्शन करने के लिए बाइक से मैहर जा रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें....

 

Two lekhpal from Bhadohi killed in road accident at mirzapur
mirzapur - फोटो : अमर उजाला

मौके पर पहुंची हलिया व ड्रमंडगंज पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसडीएम लालगंज ने घटना से जिलाधिकारी को अवगत कराया।  आजमगढ़ निवासी संदीप यादव (30) और भदोही निवासी हेमलता (28) भदोही में लेखपाल के पद पर तैनात थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Two lekhpal from Bhadohi killed in road accident at mirzapur
varanasi - फोटो : अमर उजाला

मैहर देवी का दर्शन करने के लिए दोनों एक साथ बाइक से गुरुवार को मैहर के लिए रवाना हुए थे। दोनों दोपहर दो बजे जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज के बड़का मोड़ के पास पहुंचे थे कि मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए। दोनों बाइक के साथ गिर गए। ट्रेलर के पहिये के नीचे आने से दोनों लेखपालों की कुचलने से मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

Two lekhpal from Bhadohi killed in road accident at mirzapur
Bike Accident

जानकारी होते ही एसडीएम लागलंज अरविंद चौहान, हलिया थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह व ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में दोनों को जिला चिकित्सालय एंबुलेंस से भेजा गया जहां देखते ही डॉक्टरों  ने संदीप यादव को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला लेखपाल हेमलता को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

 

Two lekhpal from Bhadohi killed in road accident at mirzapur
यूपी पुलिस की जीप
मौके पर मौजूद लोग महिला लेखपाल को लेकर बीएचयू पहुंचे लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही हेमलता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed