{"_id":"5c3d9696bdec22734a6fd419","slug":"there-are-33-shubh-muhurat-for-marriage-till-march-after-end-of-kharmas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खरमास खत्म होते ही 17 जनवरी से फिर गूंजेंगी शहनाई, 14 मार्च तक 33 दिन तक बैंड बाजा बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरमास खत्म होते ही 17 जनवरी से फिर गूंजेंगी शहनाई, 14 मार्च तक 33 दिन तक बैंड बाजा बारात
Tue, 15 Jan 2019 01:45 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मकर संक्रांति के साथ ही 16 दिसंबर से चल रहा खरमास भी समाप्त हो गया। उसके बाद बैंड बाजा बारात भी शुरू हो जाएगा। इस बार शादियों का सीजन 17 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 14 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 33 दिन शुभ मुहूर्त हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
ज्योतिषाचार्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद गुरु के उदय होने के साथ ही 17 जनवरी से लगन शुरू हो रहा है। पंचांग के अनुसार जनवरी में शादियों का 11 दिन मुहूर्त, फरवरी में 14 और मार्च में आठ मुहूर्त हैं।
child marriage
मान्यता के अनुसार हरि प्रबोधिनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। गत 8 नवंबर को हरि प्रबोधिनी एकादशी थी मगर गुरु अस्त होने की वजह से मांगलिक कार्य रुके थे। 17 जनवरी को गुरु उदय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
kanjarbhat community marriage
- फोटो : social media
दिसंबर में भी 10 और 15 को को शादियों की तिथि थी, उसके बाद एक माह तक मुहूर्त नहीं थे। अब 17 जनवरी से लेकर 14 मार्च तक पर्याप्त लगन हैं।
विज्ञापन
a
ये विवाह शुभ मुहूर्त
जनवरी में : 17,18,22,23,25,26,27,28,29,30,31
फरवरी में : 1,3,8,9,10,13,14,19,20,21,22,25,26,28,
मार्च में : 2,3,7,8,9,12,13,14
जनवरी में : 17,18,22,23,25,26,27,28,29,30,31
फरवरी में : 1,3,8,9,10,13,14,19,20,21,22,25,26,28,
मार्च में : 2,3,7,8,9,12,13,14