{"_id":"5c31dd2bbdec2256e37bcfd4","slug":"special-facility-of-dishes-for-migrants-in-pravasi-bhartiya-sammelan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी में प्रवासियों के खानपान की होगी विशेष व्यवस्था, इन व्यंजनों का लेंगे स्वाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में प्रवासियों के खानपान की होगी विशेष व्यवस्था, इन व्यंजनों का लेंगे स्वाद
Mon, 07 Jan 2019 10:36 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
indian food
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों को काशी के साथ भारतीय खानपान मिलेगा। इस कार्यक्रम में तकरीबन 130 देशों के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। खानपान की पूरी तैयारी विदेश मंत्रालय की देखरेख में होगी। किसी फाइव स्टार होटल को खाने का इंतजाम करने को कहा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
malaiyo
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में मौसम के हिसाब से जनवरी में मलइयो खास होता है। इसके अलावा उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, पूर्व और पश्चिम के राज्यों के खानपान का इंतजाम किया जा रहा है। प्रवासियों को काशी के खानपान से का स्वाद चखाने की पूरी तैयारी है। जलेबी-कचौड़ी, लस्सी, ठंडई के साथ साथ मशहूर मिठाइयों का स्टाल लगाया जाएगा। इसमें मलाई गिलौरी, मलाई चाप खास होगा।
healthy food
इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दक्षिण भारतीय खानपान का पूरा प्रबंध किया जा रहा है। हर प्रांत का कोई न कोई व्यंजन यहां रखा जाएगा। सुबह से नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इसका मेन्यू विदेश मंत्रालय को फाइनल करना है। कोई भी खानपान तब तक नहीं परोसा जाएगा, जब तक उसकी जांच खाद्य सुरक्षा प्रशासन न कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
dinner party
21 जनवरी को आयोजन सुबह साढ़े नौ बजे से होगा। पहले सत्र में नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी और न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बक्शी शामिल होंगे। इसी दिन बीएचयू में छात्रों संग संवाद का भी आयोजन किया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक आयोजन के बाद रात्रि भोज की मेजबानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
dinner
22 जनवरी को सुबह दस बजे से सत्र प्रारंभ होगा। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनाथ संबोधित करेंगे। दिन भर के आयोजन के बाद रात्रि भोज की मेजबानी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज करेंगी।