फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक की पैंट में घुस गया सांप, ढाई घंटे तक उसी हालत में रहा खड़ा

Tue, 28 Jul 2020 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jul 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Snake entered in pants man standing two hours same position in mirzapur up
सांप घुसने के बाद खड़ा युवक। - फोटो : अमर उजाला।

अगर आपकी पैंट में जहरीला काला सांप घुस जाए तो आपकी स्थित क्या होगी। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक की जान आफत में पड़ गई, जब उसकी पैंट में एक सांप घुस गया। युवक ढाई घंटे तक उसी अवस्था में खड़ा रहा। इस दौरान युवक की सांस अटक गई थी।

Snake entered in pants man standing two hours same position in mirzapur up
पैंट से निकलने के बाद सांप। - फोटो : अमर उजाला।

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के एक युवक की जीन्स में जहरीला सांप घुस जाने के बाद ढाई घंटे तक वह उसी अवस्था में खंभा पकड़ कर खड़ा रहा। ढाई घंटे तक उसकी सांस अटकी रही और मौत से संघर्ष करता रहा। सपेरे ने पैंट काटकर सांप को निकाला और काबू में कर लिया, तब जाकर युवक की जान बची।

Snake entered in pants man standing two hours same position in mirzapur up

मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि विद्युतीकरण योजना के तहत कुल आठ मजदूर आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युतीकरण कार्य के दौरान निवास करते हैं। रात में आराम करने के दौरान खाना खाने के बाद सभी मजदूर उसी आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे में फर्श पर चटाई बिछाकर सो रहे थे कि तभी प्रयागराज निवासी मजदूर लवलेश कुमार(28) ने अपनी पैंट में मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे सांप घुसने का अहसास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snake entered in pants man standing two hours same position in mirzapur up

साहस की बदौलत साथी मजदूरों को आवाज लगाई तो सभी ने उसी तरह खंभा पकड़ कर खड़े रहने का सुझाव दिया। आनन-फानन में सपेरे को जिगना से बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सपेरे ने पैंट को कैंची की मदद से काट कर सांप को काबू में कर लिया।

विज्ञापन
Snake entered in pants man standing two hours same position in mirzapur up

तब जाकर युवक की जान बची। इलाके में मजदूर युवक के साहस की चर्चा है। इस दौरान मजदूरों ने 112 पर कॉल करके मदद के लिए पुलिस व गांव के प्रधान को भी बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस भी इसे देखती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed