{"_id":"5b9638d3867a557e8327bb01","slug":"see-the-photos-of-congress-bharat-band-in-pm-modi-constituency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन तस्वीरों में देखें भारत बंद के दौरान पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कैसा रहा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन तस्वीरों में देखें भारत बंद के दौरान पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कैसा रहा माहौल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा ईंधन के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर सोमवार को बुलाए गए भारत बंद का असर पीएम मोदी के ससंदीय क्षेत्र में भी नजर आया। लगातार बढ़ती मंहगाई पर मोदी सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की तरफ से बुलाये गए भारत बंद के तहत आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन निकाला और केंद्र सरकार पर कई हमले किए। भारत बंद का ग्रामीण क्षेत्र में असर न के बराबर है वहीं शहरी क्षेत्रों में कई जगहों पर बंदी का असर नजर आ रहा है।
varanasi
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस पार्टी ने लहुराबीर आजद पार्क से एक जुलूस निकला। इस जुलूस की अगुवाई कर रही थी कांग्रेस की राष्ट्रिय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी। उन्होंने वाराणसी के लोगों का इस भारत बंद का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इससे साबित होता है कि यहां की जनता अपने संसद से त्रस्त है क्योंकि वह खुद नशे में मस्त है। भारत बंद के आह्वाहन पर शहर में सभी पार्टियों ने जगह जगह से जुलूस निकालकर विनम्रता पूर्वक लोगों से इस बंद का समर्थन करने की अपील की।
varanasi
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस ने महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहृवान किया है। इस दौरान वाराणसी और आसपास के अंचल सहित सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, मीरजापुर, भदोही, जौनपुर में भारत बंद का असर नजर आया। सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता वाराणसी सहित आसपास के जिलों में दुकानें बंद कराते नजर आए। सभी जगहों पर अलग-अलग तरह से प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
इसी क्रम में महानगर कांग्रेस ने एक विशाल जुलूस लहुराबीर आजाद पार्क से निकला। इस जुलूस में आगे आगे चल रही कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने लोगों से हाथ जोड़कर विनम्रता से अपील कर दुकाने बंद कराई। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ये भारत बंद और विरोध उन सभी चीजों के लिए है जिसके लिए पिछले साढ़े चार साल से आम जनता सरकार से जवाबदेही मांग रही है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार का मुद्दा हो राफेल सौदा का मुद्दा हो बढ़ती हुई महंगाई हो। जिस तरीके से डीज़ल और पेट्रोल के दाम आये दिन बढ़ते जा रहे हैं। उसका फायदा सरकार देश की जनता को ना देकर खुद ले रही है। 11 हज़ार करोड़ मुनाफ़ा कमाने का काम देश की जनता से छल हुआ है ये सभी जो जनता के साथ विश्वासघात हुआ है उसके लिए आज हमने मोर्चा संभाला है।