फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर, ऐसी है पीएम मोदी के सभा स्थल की सुरक्षा, 80 सीसीटीवी कैमरों से निगहबानी

Mon, 30 Nov 2020 02:02 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 30 Nov 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Security of PM Modi's gathering place in Khajuri is unmistakable
खजुरी स्थित सभा स्थल - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही मिनटों की देरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली के पर्व पर शामिल होकर इतिहास रचने के लिए काशी की धरती पर पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री की अभूतपूर्व पांच स्तरीय सुरक्षा के साथ ही खजुरी में आयोजित जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए अत्याधुनिक 80 सीसीटीवी कैमरों को लगाया गया है।



इनमे से जनसभा स्थल पर 60 और हाइवे के किनारे 20 सीसीटीवी कैमरों से निगहबानी की जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कंट्रोल रूम में सुरक्षा दस्ते की नजर बनी हुई है और कुछ भी आंखों से ओझल नहीं हो सकता, तत्काल कार्रवाई होगी।  
 

Security of PM Modi's gathering place in Khajuri is unmistakable
खजुरी स्थित सभा स्थल की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए दोपहर में लगभग बारह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंच चुुके हैं। मुख्यमंत्री ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सजगता बरतने के निर्देश दिए। 

Security of PM Modi's gathering place in Khajuri is unmistakable
खजुरी स्थित सभा स्थल की ओर जाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली का आयोजन इस बार भव्य होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां राजघाट पर पहला दीप जलाएंगे। आगमन के इंतजार में मिर्जामुराद के खजुरी स्थित सभास्थल पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घाटों पर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ दरबार में भी दीपदान करेंगे और बीच गंगा से लेजर शो, सारनाथ में लाइट एंड साउंड को भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Security of PM Modi's gathering place in Khajuri is unmistakable
पीएम मोदी को लाइव देखने के लिए भैसासुर तिराहे पर लगाई गई बड़ी एलईडी - फोटो : अमर उजाला

मंच की शोभा बढ़ाएंगे थाइलैंड से फूल 
प्रधानमंत्री के मंच को सजाने के लिए थाइलैंड से फूल मंगाए गए हैं। बस्ती के रहने वाले कुरुम प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री के मंच को सजाने के लिए थाइलैंड से फूल मंगाया गया है। मंच को सजाने में दो क्विंल से अधिक फूल लगेगा। इसके अलावा गुलाब, रजनीगंधा आदि फूल मंगाए गए हैं।

विज्ञापन
Security of PM Modi's gathering place in Khajuri is unmistakable
- फोटो : अमर उजाला

72.64 किमी लंबा है हाइवे
राजातालाब से हंडिया तक बने हाइवे के 72.64 किमी लंबे सिक्सलेन सड़क पर 5 बड़े इलीवेटेड फ्लाईओवर, 3 फ्लाईओवर, 10 वाहन अंडरपास, 12 पैदल अंडरपास, 36 बस स्टैंड, 2 फुट ओवरब्रिज, 4 ट्रक वे, एक टोल प्लाजा समेत अन्य कार्य हुए है। इस कार्य मे 2447 करोड़ रुपए खर्च हुए है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed