सावन के पहले सोमवार का उल्लास शिवभक्तों पर ही नहीं काशीपुराधिपति के दरबार में भी बिखरा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में कुछ ही अवसर होते हैं जब गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग के बजाय स्वरूप के दर्शन होते हैं। सावन में पड़ने वाले सोमवार भी उन्हीं अवसरों में एक हैं। चार सोमवार वाले सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ का रूप अद्भुत होता है। भगवान शिव का हर स्वरूप भक्तों के लिए कल्याणकारी होता है। वह सावन में हर सोमवार और पूर्णिमा पर अपने भक्तों को अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देते हैं।
Sawan 2022 First Somwar: सावन में हर सोमवार को अलग-अलग स्वरूप में दर्शन देते हैं बाबा विश्वनाथ, जानिए पौराणिक महात्म्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:36 PM IST
सार
सावन का उल्लास शिवभक्तों पर ही नहीं काशीपुराधिपति के दरबार में भी बिखरा है। चार सोमवार वाले सावन के महीने में बाबा विश्वनाथ का रूप अद्भुत होता है। भगवान शिव का हर स्वरूप भक्तों के लिए कल्याणकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन