फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में सजे राजस्थानी मेले में उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरें

Fri, 20 Jul 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 20 Jul 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Rajasthani mela celebration in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा की ओर से गुरुवार को आयोजित राजस्थानी मेले में रंगबिंरगे परिधानों की खरीददारी करने वालों की देर शाम तक भीड़ लगी रही। बनारस, लखनऊ, दिल्ली समेत कई जगहों से आई महिलाओं ने डिजाइनर ड्रेस के साथ ज्वैलरी, साज सज्जा के सामानों के स्टॉलों पर खरीददारी के साथ ही महिलाओं ने सेल्फी कार्नर पर फोटो लेकर इस मेले को यादगार बनाया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
Rajasthani mela celebration in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

संस्था की अध्यक्ष श्रद्धा अग्रवाल के निर्देशन मे महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में लगे मेले में लगे स्टॉलों पर कहीं डिजाइनर ड्रेस तो कहीं महिलाओं ने अपने पसंद की ज्वेलरी, घर को सजाने वाले सामानों की खरीदारी की। इसके अलावा रक्षाबंधन को लेकर आई अलग-अलग डिजाइनदार राखियों के माध्यम से भी स्टॉल लगाने वाली महिलाओं ने ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया। 

 
Rajasthani mela celebration in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां वस्त्रों, खेल-खिलौनें, साज सज्जा के सामानों आदि के स्टालों पर भीड़ थी तो वहीं लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने वालों की भीड़ भी किसी से कम नहीं थी। राजस्थानी ड्रेस में सेल्फी लेने के लिए बना सेल्फी कार्नर आकर्षण का केंद्र रहा। बतौर मुख्य अतिथि बीएचयू की चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने मेले का उद्घाटन करने के साथ ही यहां लगे स्टॉलों पर सजे सामानों को भी देखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthani mela celebration in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 मेले में  रेड एफएम 93.5 की आरजे पिंकी और गायिका सुगंधा ने भी अपनी कला से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान लकी ड्रा के माध्यम से महिलाओं को उपहार देने के साथ ही महिलाओं में कपड़े का बैग भी बांटकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Rajasthani mela celebration in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 मेले में  रेड एफएम 93.5 की आरजे पिंकी और गायिका सुगंधा ने भी अपनी कला से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान लकी ड्रा के माध्यम से महिलाओं को उपहार देने के साथ ही महिलाओं में कपड़े का बैग भी बांटकर पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संदेश दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed