{"_id":"5c66b7d7bdec220f12209b49","slug":"pulwama-terrorist-attack-martyred-awdesh-yadav-mother-suffer-from-cancer-in-chandauli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ित मां को पता ही नहीं था कि 'भारत मां' की गोद में सो गया उनका लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ित मां को पता ही नहीं था कि 'भारत मां' की गोद में सो गया उनका लाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
awdesh yadav
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'एक आह भरी होगी, हमने ना सुनी होगी, जाते-जाते तुमने आवाज तो दी होगी...' इस बात का गम है पुलवामा के आत्मघाती हमले में शहीद हुए चंदौली के अवधेश यादव की पत्नी को। जब से उन्हें पता चला है कि उनका सुहाग भारत माता के चरणों में अपनी शहादत दे चुका है। अवधेश के घर के बाहर खड़ा हर शख्स रो रहा है। देखें तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
- फोटो : amar ujala
पुलवामा में आत्मघाती हमले में चंदौली के पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का बहादुर शेर अवधेश यादव देश की सुरक्षा के लिए कुर्बान हो गया। सीआरपीएफ जवान अवधेश की शहादत के बारे में जानकारी होते ही ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे थे। लोग आपस में बातें कर रहे है कि अवधेश की मां को क्या बताएंगे? उनपर क्या बीतेगी?
3 of 6
awdesh yadav
- फोटो : amar ujala
शहीद अवधेश की मां मालती देवी कैंसर से पीड़ित है। जब उन्हें पता चला कि जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमला हो गया है तो वो पूछने लगी कि दीपू कैसा है? उनका मन घबराने लगा था। घर पहुंचे लोगों से मां की पथराई आंखें यही पूछ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : amar ujala
वहीं, पत्नी शिल्पी यादव पुत्र निखिल को बार-बार देखती और रो-रो कर बेहोश होती जा रही थी। शिल्पी का कहना था कि तीन दिन पूर्व ही वे जल्द ही लौटने का वादा करके ड्यूटी पर गए थे। हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
awdesh yadav
- फोटो : amar ujala
वहीं बार-बार रो रहे बूढ़े पिता हरिकेश यादव को ग्राम प्रधान श्रीवाश्रय यादव, पूर्व प्रधान विरेंद्र यादव और अन्य ग्रामीण उन्हें संभालने में लगे थे। कहा कि बेटा देश की आन बान और शान के लिए शहीद हुआ है। उसकी शहादत सरकार को जाया नहीं जाने देनी चाहिए। सरकार को सभी शहीद बेटों का बदला पाकिस्तान से लेना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।