फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों के साये से नहीं अछूता रह सका प्रियंका वाड्रा का दौरा, असंतुष्ट कार्यकर्ता करते रहे नारेबाजी

Fri, 10 Jan 2020 07:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 10 Jan 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's visit could not remain untouched by the shadow of controversies
विरोध करती महिला कार्यकर्ता - फोटो : ं

वाराणसी दौरे पर आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सीएए प्रदर्शनकारियों से मुलाकात के साथ ही अपने तीन घंटे के संक्षिप्त दौरे में सभी को खुश करने की कोशिश की हालांकि कहीं न कहीं कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखी गई। कुछ ने तो बेहद उग्र विरोध करते हुए चिल्लाकर कुछ नेताओं पर चापलूसी का आरोप लगाया और सर्तक रहने की सलाह देते हुए नजर आए।



कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव श्वेता राय ने कहा कि चंगू-मंगू पार्टी को खत्म कर देंगे। ऐसे स्वार्थी लोगों की वजह से ही पार्टी हाशिए पर चली गई है। पार्टी में दो दिन से आया व्यक्ति तय करेगा कि कौन प्रियंका से मिलेगा और कौन नहीं। इसी के साथ ही श्वेता ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने का एलान किया। कुछ अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने भी प्रियंका से मुलाकात को लेकर हंगामा किया।
 

Priyanka's visit could not remain untouched by the shadow of controversies
विरोध करती महिला कार्यकर्ता - फोटो : ं

उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको प्रियंका से नही मिलने दिया है। एयरपोर्ट वापस जाते समय पूर्व सांसद राजेश मिश्र प्रियंका गांधी के साथ एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में जाना चाहते थे लेकिन पास न होने का हवाला देते हुए सीआईएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने उनको रोक दिया।

इस बात को लेकर पूर्व सांसद के समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और आपस में खूब बहसबाजी भी हुई। हालांकि बाद में राजेश मिश्रा अपना पास लेकर बिल्डिंग में प्रवेश किये। बाद में उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि मेरा पास बना था लेकिन मेरे पास नही होने के कारण मुझे रोका गया। जवान अपनी ड्यूटी कर रहे थे और मैं अपना पास लेकर अंदर गया।

Priyanka's visit could not remain untouched by the shadow of controversies
स्मृति चिन्ह प्रदान करते कार्यकर्ता - फोटो : ं
बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के पहले पूर्व विधायक राय अजय राय एवं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह अगुवाई में संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल किए एनएसयूआई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka's visit could not remain untouched by the shadow of controversies
घाट किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ं
एनएसयूआई अध्यक्ष व अधिवक्ता विकास सिंह ने अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट व जिला कचहरी वाराणसी के विकास के संदर्भ में भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका जी से चर्चा की। जिसके संदर्भ में प्रियंका जी ने विस्तार से बात करने हेतु उन्हें व्यक्तिगत मुलाकात करने की बात कही। इस दौरान भारतीय संविधान की पुस्तक महासचिव प्रियंका गांधी जी को भेंट स्वरूप दी गई।
 
विज्ञापन
Priyanka's visit could not remain untouched by the shadow of controversies
प्रियंका वाड्रा को स्मृति चिन्ह देते साधु - फोटो : ं

डटे रहे पूर्वांचल के कांग्रेसी

रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वाराणसी सहित आसपास के जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए बुलाए गए थे। इसके अतिरिक्त भी संक्षिप्त दौरे में प्रियंका से अन्य कांग्रेसी मुलाकाल कर अपने क्षेत्रों में पार्टी की चल रही विभिन्न तैयारियों की जानकारी दी। इस संक्षिप्त दौरे में पार्टी की ओर से पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करने की पूरी कोशिश की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed