फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी राज पर प्रियंका ने उठाए सवाल, बोलीं- आपके शासन में हत्याएं हो रहीं और आप दोष कांग्रेस को दे रहे

Sat, 20 Jul 2019 11:11 AM IST
Sayali Maurya पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 20 Jul 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi statement on yogi adityanath for sonbhadra murder case in mirzapur

सोनभद्र जिले में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उभ्भा में जमीन विवाद में गत बुधवार, 17 जुलाई को मारे गए दस लोगों के परिजनों से शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मिलने जा रही थीं। इस दौरान प्रियंका गांधी को पुलिस ने सोनभद्र जाने से रोक दिया था, इसके बावजूद प्रियंका गांधी मृतकों के परिजनों से मिलने की जिद पर अड़ी है। मिर्जापुर की नरायनपुर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर कई सवाल उठाए, पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Priyanka gandhi statement on yogi adityanath for sonbhadra murder case in mirzapur

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके शासन में हत्याएं हो रही हैं और आप 1955 की कांग्रेस सरकार को दोष दे रहे हैं, मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तो आप हैं न...। प्रियंका ने कहा कि हद होती है, ऐसे हादसों को रोकने की बजाय मुख्यमंत्री दूसरे की जिम्मेदारी और दोष गिना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में रोजाना हत्याएं हो रही हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और शासन-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।

Priyanka gandhi statement on yogi adityanath for sonbhadra murder case in mirzapur

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सोनभद्र के उभ्भा की घटना की नींव 1955 में ही पड़ गई थी, तब कांग्रेस की सरकार थी। सीएम योगी की इस बात का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि हद होती है, अपने शासन-प्रशासन की कमियों पर ध्यान न देकर आप कब तक दूसरे का दोष गिनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka gandhi statement on yogi adityanath for sonbhadra murder case in mirzapur

प्रियंका ने कहा कि अभी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एक बच्चे से मिली, वह मेरे बेटे की उम्र का और उसके जैसा है। उसके पैर में गोली मारी गई है, उत्तर प्रदेश में यह कैसा जंगलराज है। पुलिस, प्रशासन और कानून आखिरकार क्या कर रहे हैं। इस बीच धरने के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं को प्रियंका बार-बार समझाते हुए शांत करा रही थीं। उनका कहना था कि हमें यहां शांतिपूर्वक बैठना है और किसी भी प्रकार का शोरगुल नहीं करना है। 

विज्ञापन
Priyanka gandhi statement on yogi adityanath for sonbhadra murder case in mirzapur
शुक्रवार रात 8.30 बजे धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में प्रियंका और सोनभद्र :
हैशटैग प्रियंका गांधी, सोनभद्र और यूपी में जंगलराज शुक्रवार को दोपहर से शाम तक ट्विटर के टॉप 10 ट्रेंड्स में शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे की राजनीति पर निशाना साधते हुए हजारों ट्वीट किए। कुछ ऐसा ही माहौल फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी रहा। इस दौरान प्रियंका को देखने के लिए नरायनपुर और चुनार में लोगों की अच्छीखासी भीड़ उमड़ी हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed