{"_id":"5c44a41dbdec22738c0f0a97","slug":"pravasi-bhartiya-diwas-is-strat-from-world-famous-ganga-aarti-at-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के साथ प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ, नजारा देख अभिभूत हुए प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के साथ प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ, नजारा देख अभिभूत हुए प्रवासी
Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर वाहिनी का अर्द्धचंद्राकार तट की सुरम्यता ने प्रवासी भारतीयों को अपने सम्मोहन में बांध लिया। विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का नजारा देखकर हर कोई प्रवासी अभिभूत हो उठा। रविवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती करने पहुंचे प्रवासी अपलक लहरों को निहारते रहे। गंगा तट पर आरती के बाद प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ हो गया है। हालांकि इसकी औपचारिक शुरुआत सोमवार से होगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर डेढ़ सौ प्रवासियों का दल गंगा आरती का दीदार करने पहुंचा। अब तक इंटरनेट के माध्यम से ही आरती की भव्यता को महसूस करने वाले विभिन्न देशों के भारतीय पहली बार गंगा तट पर साक्षात आरती देख कर भावुक हो उठे। उन्होंने आरती के हर लम्हे को अपने कैमरों में कैद किया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी दल में इंडोनेशिया, मलेशिया, मॉरीशस और सूरीनाम के प्रतिनिधि शामिल थे। दशाश्वमेध घाट पर पहुंचने पर गंगा सेवा निधि की ओर से सभी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। भारत सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, मलयेशिया के राज्य मंत्री डॉ. सुमुगम रगा स्वामी, सचिव रमेश कुमार ने किया मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीच गंगा में होने वाले लेजर शो ने तो आरती में चार चांद ही लगा दिया। प्रवासियों ने मां गंगा की आरती को अपनी आंखों में ही बसा लिया। गंगा तट पर आरती के बाद प्रवासी भारतीय दिवस का शुभारंभ हो गया है। हालांकि इसकी औपचारिक शुरुआत सोमवार से होगी।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
गंगा सेवा निधि अध्यक्ष सुशांत मिश्र के अनुसार 21 से 23 जनवरी तक नौ ब्राह्मणों द्वारा रिद्धि-सिद्धि के साथ आरती की जाएगी। 22 जनवरी को विशेष आयोजन मॉरीशस के प्रधानमंत्री के सम्मान में किया गया है।