वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के बड़ी गैबी में पूजा पटेल की आत्महत्या मामले में उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस गंभीरता जांच कर रही है। हालांकि सोमवार तक पूजा पटेल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ सकी है।
पूजा ने छह साल पहले लखनऊ निवासी आफताब सिद्दीकी से लव मैरिज की थी। इसके बाद वह उसने नाम बदलकर भी जोया सिद्दीकी कर लिया था। परिजनों ने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है और तहरीर दी है।
वहीं स्थानीय नागरिकों के मन में भी अब सवाल उठने लगा है कि आखिर पूजा पटेल कब जोया सिद्दीकी बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूजा का पति उसे जोया के नाम से बुलाता था, लोग इसी वजह से धर्म-परिवर्तन कराने की चर्चा कर रहे हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर पूजा से जोया बनने का प्रकरण सुर्खियों में है। पूजा के फांसी लगाने के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया में भी तरह तरह की चर्चा बटोर रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच और शिकायतों में इस तरह का कहीं कोई मामला सामने नहीं आया है।
पूजा के पिता शिव कुमार पटेल का आरोप है कि शादी के बाद से ही पूजा को दहेज के लिए आफताब प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से आजिज आकर उसने फांसी लगा कर जान दे दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जल्द ही लखनऊ में रहने वाले आफताब की मां, बहन और पिता से भी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।