फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के जल, थल और वायु मार्ग को प्रशस्त करेंगे पीएम मोदी, देश की आजादी के बाद काशी में पहली बार बन रहा यह खास संयोग

Sun, 29 Nov 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 29 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will pave the water, land and air route of Kashi
पीएम के आगमन की तैयारी ललिता घाट पर विश्वानाथ कॉरिडोर में जाने के लिए गंगा नदी में बनाया जा रहा प्लेटफार्म। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी की ऐतिहासिक देव दीपावली में पहली बार शामिल होंगे। इतना ही नहीं, विश्वविख्यात देव दीपावली में शामिल होने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर काशी में जबरदस्त उत्साह है। साथ ही पावन धरा काशी पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिनव प्रयोग करेंगे।



पीएम काशी में यातायात के तीनों साधनों का प्रयोग करते हुए करीब छह घंटे से ज्यादा समय तक प्रवास करेंगे। जीवनदायिनी गंगा को नमन करते हुए पीएम मोदी काशी की जनभावना को भी पढ़ेंगे और गंगा की स्वच्छता व निर्मलता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए भी पहल कर सकते हैं। इसको लेकर काशी ही नहीं बल्कि समूचा पूर्वांचल उत्साह से लबरेज है। 



 

PM Modi will pave the water, land and air route of Kashi
दशाश्वमेध घाट पर बन रहा इंडिया गेट का प्रतिरूप। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 30 नवंबर को सबसे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा और यहां से हेलीकाप्टर से वे खजूरी स्थित सभास्थल पर जाएंगे। काशी के जलमार्ग का पहली बार प्रयोग करते हुए डोमरी से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जाएंगे। गंगा में करीब एक घंटे से ज्यादा के जल विहार में पीएम मोदी क्रूज से घाटों पर सजी दीपमाला को निहारने के साथ ही प्रस्तावित रो रो सर्विस का भी ट्रायल लेंगे।

ऐसे में आने वाले समय में यातायात के विकल्प के रूप में बनारस को राजघाट से अस्सी के बीच रो रो सर्विस की सौगात मिल सकती है। इसके बाद सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री सारनाथ जाएंगे। एक ही दौरे में जल, वायु और थल मार्ग का प्रयोग पहली बार करेंगे। यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी को ट्रांसपोर्ट हब और जल, थल व वायु मार्ग का प्रमुख केंद्र बनाने की बात कर चुके हैं। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सौगात से अन्य शहरों से काशी की दूरी कम हो जाएगी। 

 

PM Modi will pave the water, land and air route of Kashi
मीर घाट पर बड़े अक्षरों में लिखा गया देव दीपावली । - फोटो : अमर उजाला

ब्रांड बनारस को भी मिलेगी नई पहचान
पीएम नरेंद्र मोदी के देव दीपावली महोत्सव में शरीक होने से ब्रांड बनारस को नई पहचान मिलेगी। पिछले दो साल से राज्य सरकार ने देव दीपावली को भव्य बनाने की पहल शुरू की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन में शामिल होते थे। पहली बार पीएम की मौजूदगी से देव दीपावली की भव्यता और बढ़ेगी। इससे देसी व विदेशी सैलानियों का काशी की ओर आकर्षण तेजी से बढ़ेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi will pave the water, land and air route of Kashi
गंगा घाट पर की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

दीपों से सजी रंगोलियों की हजारों श्रृंखलाएं चौरासी घाटों पर रहेंगी आकर्षण का केंद्र

उत्तरवाहिनी गंगा तट से लेकर वरुणा के किनारे भी दीप मालिकाओं से रोशन होंगे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी मंदिर, घाट और नदियों के किनारों को रोशनी से सजाने की तैयारियां चल रही हैं। दीपों से सजी भव्य रंगोलियों की हजारों शृंखलाएं चौरासी गंगा घाटों पर आकर्षण का केंद्र होंगी।

विज्ञापन
PM Modi will pave the water, land and air route of Kashi
देव दीपावली और पीएम आगमन को लेकर चेतसिंह घाट पर लगाया लाइट शो - फोटो : अमर उजाला

देव दीपावली पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर शूलटंकेश्वर, रामेश्वर और पंचक्रोशी के परिक्रमा पथ पर भी तैयारियां चल रहीं हैं। पंचक्रोशी परिक्रमा पथ के मंदिर, कुंड, तालाब और सरोवरों के किनारे देव दीपावली की छटा बिखरेगी। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट, गौरीशंकर महादेव घाट, चंद्रावती घाट व गौरा उपरवार घाट पर भी लोगों ने दीपों से सजावट की तैयारियां कर रखी हैं।

संत रविदास मंदिर, संत कबीरदास की जन्मस्थली समेत मठ, मंदिर और आश्रम भी देव दीपावली का उल्लास मनाएंगे। रामेश्वर तीर्थ धाम का मंदिर व वरुणा घाट भी दीपों से जगमग होगा। वरुणा नदी में श्रद्धालु दीप अर्पित करेंगे। कर्दमेश्वर, भीमचंडी, शिवपुर, कपिलधारा में भी देव दीपावली की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed