फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi Dev Deepawali: पीएम मोदी के स्वागत में घर-घर जलेंगे दीप, घाटों और गलियों में दिखेगी धर्म, कला की झलक

Mon, 30 Nov 2020 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visit in varansi dev deepawali: lamp diye will be lit in every house to welcome PM Modi religion art will be seen with Mini India
गंगा घाट पर बनाईं कलाकृतिया। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देव दीपावली के मौके पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। आज शाम घाटों से लेकर सड़कों-चौराहों तक में काशी की धर्म, कला की झलक दिखाई देगी। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों लोक कला और संस्कृति से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। देव दीपावली पर काशी में मिनी इंडिया का अनूठा दृश्य भी दिखाई देगा। देखें अगली स्लाइड्स...।

PM Modi visit in varansi dev deepawali: lamp diye will be lit in every house to welcome PM Modi religion art will be seen with Mini India
रोड किनारे बनाई गईं कलाकृतिया। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में नौ महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में 20 घाटों पर अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। इसमें नृत्य संगीत के अलावा रामायण और कृष्ण लीलाओं का भी मंचन होगा।

PM Modi visit in varansi dev deepawali: lamp diye will be lit in every house to welcome PM Modi religion art will be seen with Mini India
रोड के साइड में बनाई गईं कलाकृतियां। - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा शहर में भी जगह-जगह सांस्कृतिक आयोजन होंगे। पीएम मोदी के सड़क मार्ग पर प्रत्येक घर में दीप जलाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi visit in varansi dev deepawali: lamp diye will be lit in every house to welcome PM Modi religion art will be seen with Mini India
चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बनाई जा रही कलाकृति। - फोटो : अमर उजाला

ढोल-नगाड़ों व गाजे-बाजे के साथ होगा भव्य स्वागत
भाजपा ने काशी के सांसद व पीएम नरेंद्र मोदी के 30 नवंबर को वाराणसी आगमन पर उनके भव्य स्वागत की योजना बनाई है। गुलाब बाग कार्यालय में प्रदेश सह-प्रभारी सुनील ओझा की अध्यक्षता में स्वागत की कार्ययोजना बनाई गई।

विज्ञापन
PM Modi visit in varansi dev deepawali: lamp diye will be lit in every house to welcome PM Modi religion art will be seen with Mini India
रेत पर कलाकार बना रहे कलाकृति। - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के तय यात्रा मार्ग पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए ढोल-नगाड़े व गाजे-बाजे एवं फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करेंगे। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि राजघाट पर चार स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। काशी स्टेशन, भदऊ चुंगी मैदान, आदमपुर जोन कार्यालय एवं रेलवे कॉलोनी तय की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed