फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी का काशी दौरा: मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत, स्टेडियम के शिलान्यास में दिखे पूर्व क्रिकेटर

Sat, 23 Sep 2023 09:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
PM Modi varanasi visit womens welcomed with flower shower former cricketer seen at foundation stone laying ce
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी शनिवार को 31वीं बार वाराणसी पहुंचे। उत्तरप्रदेश और काशी की जनता को 1566 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। साथ ही काशी सहित प्रदेश के 16 मंडलों में बने अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण किया। महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद पहली बार काशी आए मोदी ने तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को काशी आए और छह घंटे में तीन कार्यक्रमों में शामिल हुए।


अपने संसदीय क्षेत्र काशी आए प्रधानमंत्री खुली जीप से गंजारी स्थित जनसभा स्थल के मंच तक गए। यहां महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पीएम ने गंजारी में 451 करोड़ की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह स्टेडियम दिसंबर 2025 तक बनकर तैयार होगा। यह देश का पहला स्टेडियम है, जिसकी थीम धर्म है। महादेव को समर्पित थीम में त्रिशूल आकर की फ्लड लाइटें लगेंगी। डमरू आकार में लाउंज व मीडिया गैलरी होगी।

PM Modi varanasi visit womens welcomed with flower shower former cricketer seen at foundation stone laying ce
वाराणसी में पीएम मोदी का मिनी रोड शो - फोटो : अमर उजाला

गंजारी में दिग्गज क्रिकेटरों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने भोजपुरी में जनता से संवाद स्थापित किया। कहा कि आज फिर से बनारस आवे क मौका मिलल हौ। जउन आनंद बनारस में मिलला ओकर व्याख्या असंभव हौ। अब देश का मिजाज है। जो खेलेगा, वही खिलेगा। राष्ट्र के विकास के लिए खेल के बुनियादी ढांचे का विस्तार जरूरी है। युवाओं को भी तलाशने और तराशने की जरूरत है। 

PM Modi varanasi visit womens welcomed with flower shower former cricketer seen at foundation stone laying ce
वाराणसी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पास होने के बाद पहली बार काशी माताओं का आशीर्वाद लेने आया हूं। जब चंद्रमा के शिवशक्ति प्वाइंट तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है, तब काशी आने का मौका मिला है। शिवशक्ति यानी वो स्थान, जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था। एक शिवशक्ति का स्थान चंद्रमा पर है। दूसरा शिवशक्ति का स्थान ये मेरी काशी में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi varanasi visit womens welcomed with flower shower former cricketer seen at foundation stone laying ce
नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने कहा कि आज शिवशक्ति के इस स्थान से, शिवशक्ति के उस स्थान पर भारत की विजय की मैं, फिर से बधाई देता हूं। गोरखपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम का विस्तार किया जा रहा है। काशी के सिगरा स्टेडियम में खेल सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
PM Modi varanasi visit womens welcomed with flower shower former cricketer seen at foundation stone laying ce
वाराणसी के गंजारी में जनसभा करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था, जब माता-पिता बच्चों को डांटते थे कि खेलते ही रहोगे क्या, पढ़ाई-वढ़ाई करोगे की नहीं, अब माता-पिता भी खेलों को लेकर गंभीर हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed