फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Live: काशी विश्वनाथ धाम में बाबा का आशीर्वाद लेकर निकले पीएम मोदी, पढ़ें पल-पल की अपडेट

Sat, 09 Mar 2024 09:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 09 Mar 2024 09:29 PM IST
खास बातें

PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी शनिवार की शाम काशी पहुंचे। इस दौरान शंख ध्वनि और ढोल नगाड़े के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पीएम के दौरे को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे। पीएम ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। 

विज्ञापन
PM Modi Varanasi Visit Live see latest photos and video of PM Road Show
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : प्रशासन

लाइव अपडेट

09:18 PM, 09-Mar-2024
पीएम मोदी ने त्रिशूल उठाकर दिया खास संदेश
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा की। इसके बाद मंदिर परिसर में पीएम मोदी ने विजयी मुद्रा में त्रिशूल दिखाया।

09:10 PM, 09-Mar-2024
मुस्लिम वर्ग के लोगों ने किया पीएम का स्वागत
पीएम मोदी के आगमन पर मुस्लिम वर्ग के लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पीएम की गाड़ी पर फूलों की बारिश की। पीएम का दीदार करने को लोग घंटों इंतजार करते दिखे। जब पीएम को उन्होंने अपने करीब देखा तो खूशी से झूम उठे। 

 
विज्ञापन
08:58 PM, 09-Mar-2024
पीएम मोदी काशी विश्वनाथ धाम से निकले
बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेकर पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकल गए हैं। उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा भी की।  

08:48 PM, 09-Mar-2024
PM Modi Varanasi - फोटो : प्रशासन
पीएम मोदी को विश्वनाथ मंदिर के अर्चक ने लगाया त्रिपुंड
बाबा विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी को अर्चक ने त्रिपुंड लगाया। इसके बाद पीएम मोदी ने बाबा के दर्शन के साथ ही विशेष पूजा की। 
08:39 PM, 09-Mar-2024
PM Modi Varanasi - फोटो : अमर उजाला
 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। 
08:32 PM, 09-Mar-2024
PM Modi Varanasi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम पहुंच गए हैं। पीएम के मंदिर पहुंचते ही लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने झूमकर नृत्य किया। मोदी- मोदी की ध्वनि से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 PM, 09-Mar-2024
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने लोगों का उत्साह देख मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने मोदी-मोदी और हर- हर महादेव के नारे भी लगाए। 
08:14 PM, 09-Mar-2024
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर पीएम मोदी की झलक पाने को बेताब लोग।
08:11 PM, 09-Mar-2024
PM Modi Varanasi Visit - फोटो : प्रशासन
वाराणसी आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। 
07:51 PM, 09-Mar-2024
काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पीएम मोदी का पल- पल इंतजार हो रहा है। बैरिकेडिंग के बाहर से भाजपा के कार्यकर्ता मोदी- मोदी के नारे लगा रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed