{"_id":"60eea3f76d1a4c269b503a9c","slug":"pm-modi-kashi-visit-security-hand-over-to-spg-surveillance-from-water-land-and-sky-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम का काशी आगमन: जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, एसपीजी ने तैयार किया फुलप्रूफ सिक्योरिटी प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम का काशी आगमन: जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, एसपीजी ने तैयार किया फुलप्रूफ सिक्योरिटी प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जल, थल और आकाश से होगी पीएम मोदी की सुरक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री की सभा के दौरान निगहबानी जल, थल और नभ से होगी। इसके लिए फूल प्रूफ सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया गया। मुख्यमंत्री आगमन के दौरान एसपीजी अधिकारियों संग बैठक करते हुए सुरक्षा और पुख्ता करने पर मंथन हुआ। तय हुआ कि प्रधानमंत्री जितनी देर तक बीएचयू स्थित आईआईटी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, उस दौरान सेना के हेलीकाप्टर द्वारा आसमान से निगरानी रखी जाएगी। वहीं बीएचयू से सटे गंगा में भी एनडीआरएफ सहित जल पुलिस और सशस्त्र पुलिस कर्मी निगहबानी करेंगे।
बीएचयू कार्यक्रम स्थल के आसपास पैरामिलिट्री के साथ ही पीएसी और पुलिसकर्मियों की भारी फोर्स तैनात की जाएगी। इस तरह जल, थल और नभ से भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा पुख्ता की गई है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा से जुडे़ और प्रशासनिक अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाने सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम।
- फोटो : अमर उजाला।
बीएचयू में पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था के बाबत अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं शाम के समय एसपीजी आईजी ने भी बैठक करते हुए फूल प्रूफ सिक्योरिटी के बाबत और 14 जुलाई को होने वाली फ्लीट ग्र्रैंड रिहर्सल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
3 of 5
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ट्रैफिक पुलिस लाइन में ब्रीफ किया गया है। यह निर्देशित किया गया है कि किसी से भी अभद्र व्यवहार न हो। सतर्कता के साथ ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एयरपोर्ट के पास होटल में पूछताछ करते प्रशासनिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कैंट रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान
प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व कैंट रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। आरपीएफ, जीआरपी की ओर से जांच अभियान चलाकर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, मालगोदाम में मौजूद लोगों के सामान को मेटल डिटेक्टर मशीन के माध्यम से जांचा गया। वहीं कुछ सुरक्षाकर्मियों को सादे वेश में स्टेशन पर अलग-अलग प्वाइंट पर तैनात किया गया है। जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब
प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। इस बार उनके दौरे के मद्देनजर मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इनमें पानी, सीवर, बिजली, कृषि, शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य आदि को फोकस किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।