फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम को देख अभिभूत हुए पीएम, बोले- बाबा की कृपा से हो रहा साकार

Mon, 30 Nov 2020 10:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
PM Modi in Kashi: PM Modi lit first lamp on Dev Deepavali in varanasi worshiped at Kashi Vishwanath
काशी विश्वनाथ का पूजन करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर बाबा की कृपा से ही साकार हो रहा है। निर्माण कार्य की सराहना करते हुए पीएम ने काम में गुणवत्ता के साथ भव्यता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम जलमार्ग से ललिता घाट पहुंचे। निर्माणाधीन श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर होते हुए पीएम बाबा दरबार गए।






श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अर्चक टेक नारायण, डॉ. श्रीदेव, पं. नीरज पांडे और पं. ओम प्रकाश के आचार्यत्व में प्रधानमंत्री ने विधि-विधान से पूजन अर्चन कर आरती उतारी। इसके पश्चात प्रधानमंत्री चुनार के लाल गुलाबी पत्थरों से बन रहे प्रदक्षिणा मार्ग के बीच से होते हुए मंदिर चौक बिल्डिंग पहुंचे।

PM Modi in Kashi: PM Modi lit first lamp on Dev Deepavali in varanasi worshiped at Kashi Vishwanath
काशी विश्वनाथ का अभिषेक करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के चल रहे निर्माण पर तैयार प्रस्तुति देखी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने निर्माण कार्यों की स्थिति, गुणवत्ता, भव्यता और उपयोगिता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की। इसके पश्चात प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीतल से निर्मित एक शंख और अंगवस्त्रम भेंट किया।

PM Modi in Kashi: PM Modi lit first lamp on Dev Deepavali in varanasi worshiped at Kashi Vishwanath
पीएम मोदी ने राजघाट पर जलाया पहला दीया। - फोटो : अमर उजाला

कॉरिडोर के विभिन्न निर्माण को देखते हुए प्रधानमंत्री पुन: ललिता घाट पहुंचे और क्रूज पर सवार होकर देव दीपावली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। मंडल आयुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने चल रहे निर्माण कार्य की काफी सराहना की। उन्होंने इसकी भव्यता पर विशेष जोर दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi in Kashi: PM Modi lit first lamp on Dev Deepavali in varanasi worshiped at Kashi Vishwanath
ललिता घाट पर कलाकृतियों को देखते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

भव्य रूप से सजाया गया था धाम
मुख्य कार्यपालक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए ललिता घाट से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। लाइटिंग, मैंटिंग के अलावा प्रधानमंत्री को इस परिसर में एक अलग अनुभव प्रतीत हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया था।

विज्ञापन
PM Modi in Kashi: PM Modi lit first lamp on Dev Deepavali in varanasi worshiped at Kashi Vishwanath
क्रूज में सवार हुए पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के विशेष कार्याधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि पूजा पाठ से लेकर जिस मार्ग से प्रधानमंत्री को निकलना था, उस मार्ग को स्वागत के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था। प्रधानमंत्री का स्वागत महाकाल डमरू ग्रुप द्वारा डमरू बजा कर किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed