फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dev Deepawali: अभेद्य सुरक्षा घेरे में रहेगी काशी, चप्पे-चप्पे पर रहेगी चौकसी, 5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 30 Nov 2020 12:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 30 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
PM modi arrive in kashi Dev deepawali news updates: pm modi security in handover to spg Air Force helicopter rehearsal 11 thousand soldiers will be in security
पीएम मोदी की सुरक्षा होगी मजबूत।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की जग विख्यात देव दीपावली में शामिल होने के लिए सोमवार को पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में आएंगे। इसके मद्देनजर जिले में हाई एलर्ट घोषित किया गया है। गंगा घाटों से लेकर जिले भर में चप्पे-चप्पे की चौकसी की जा रही है। प्रधानमंत्री के बाह्य सुरक्षा घेरे में 20 आईपीएस के नेतृत्व में 11 हजार से अधिक पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम स्थलों की मानीटरिंग सीसी कैमरों से की जा रही है। प्रधानमंत्री की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले जवानों को रविवार को पुलिस लाइन में बताया गया कि उनका पूरा ध्यान भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर रहे।

PM modi arrive in kashi Dev deepawali news updates: pm modi security in handover to spg Air Force helicopter rehearsal 11 thousand soldiers will be in security
वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने की रिहर्सल।

प्रधानमंत्री के बाबतपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद भी देव दीपावली के आयोजन खत्म होने तक कोई भी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा। भीड़ में शामिल लोगों पर पैनी नजर रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर किसी से दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। किसी की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो तो उसकी घेरेबंदी कर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए।
 
PM modi arrive in kashi Dev deepawali news updates: pm modi security in handover to spg Air Force helicopter rehearsal 11 thousand soldiers will be in security
चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे बनाई जा रही कलाकृति। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का हुआ ग्रैंड रिहर्सल
प्रधानमंत्री की डमी फ्लीट का रविवार को ग्रैंड रिहर्सल किया गया। इस दौरान फ्लीट को शहर में कुछेक स्थान पर जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ा। डमी फ्लीट पुलिस लाइन से खजुरी, डोमरी, राजघाट, संत रविदास घाट, सारनाथ और बाबतपुर एयरपोर्ट होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi arrive in kashi Dev deepawali news updates: pm modi security in handover to spg Air Force helicopter rehearsal 11 thousand soldiers will be in security

इस बीच वायुसेना के हेलीकाप्टरों ने एक बार फिर टच एंड गो का रिहर्सल किया। इसी तरह से गंगा में 40 नावों के काफिले की आवाजाही का रिहर्सल किया गया। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर गंगा में नौसेना के जवानों व 16 गोताखोर, 11 एनडीआरएफ के 120 जवान, जल पुलिस और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात हो गए हैं। 

विज्ञापन
PM modi arrive in kashi Dev deepawali news updates: pm modi security in handover to spg Air Force helicopter rehearsal 11 thousand soldiers will be in security

खजुरी और घाटाें पर जाने के दौरान बरतें यह एहतियात

  • मास्क लगाकर ही जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें।
  • काले कपड़े पहन कर न जाएं।
  • माचिस और लाइटर जैसे कोई सामग्री अपने पास न रखें।
  • पान, गुटका और सुर्ती-सुपाड़ी जैसी सामग्रियां साथ लेकर न जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed