फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोटल लॉकडाउन में लोगों को मिली राहत, अब चार घंटे खुलेंगे मेडिकल स्टोर, आदेश आज से ही लागू 

Fri, 01 May 2020 12:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 01 May 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
People get relief in total lockdown, now medical stores will open for four hours, order implemented from today
लहुराबीर इलाके के आज़ाद पार्क के सामने स्थित मेडिकल स्टोर्स के सामने लगी लंबी कतार - फोटो : amar ujala

वाराणसी में टोटल लॉकडाउन में बीमार लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने अब मेडिकल स्टोरों को खोलने का समय बढ़ा दिया है। पहले जहां बस एक घंटे 11 से 12 बजे तक मेडिकल स्टोरों को खोलने का समय निर्धारित किया गया था, उसे अब बढ़ाकर चार घंटे यानी 11 से 3 बजे तक कर दिया गया है।

People get relief in total lockdown, now medical stores will open for four hours, order implemented from today
लंका क्षेत्र में लोगों को लाइन में दूरी बनाकर खड़ी करवाती पुलिस - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि इस दौरान दवा दुकानदारों और संबंधित क्षेत्र की पुलिस को लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए दवाएं खरीदवाने के निर्देश दिए गए हैं।
People get relief in total lockdown, now medical stores will open for four hours, order implemented from today
सोनिया तालाब इलाके के मेडिकल स्टोर्स पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
इधर, शुक्रवार को जैसे ही लोगों को दवा के दुकानों के एक घंटे ही खुलने की जानकारी मिली कबीरचौरा, लंका, मंडुआडीह, सिगरा, सोनिया पहाड़िया आदि इलाकों के मेडिकल स्टोर के आगे दवा लेने के लिए महिलाओं पुरुषों, बुजुर्गों, की लंबी लंबी लाइन लग गई। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अपना आदेश बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
People get relief in total lockdown, now medical stores will open for four hours, order implemented from today
मंडुआडीह क्षेत्र में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोग ख़रीद रहे दवाइयां - फोटो : Amar Ujala
अधिकांश क्षेत्रों में लोग खुद से जागरूकता दिखाते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई दिए, तो कुछ क्षेत्रों में पुलिस लोगों को इसका पालन करने लिए निर्देश देती दिखाई दी ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed