कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को लेकर वाराणसी में आंशिक लॉकडाउन है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने गंगा घाटों पर शाम चार बजे के बाद भ्रमण पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन आदेश का पालन किसी घाट पर नहीं किया जा रहा है। सुबह से लेकर शाम तक गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
शाम के समय नाव में एक साथ कई संख्या में पर्यटकों की सवारी हो रही है। बगैर मास्क के अस्सी घाट से लेकर अन्य घाटों पर युवा घूम रहे हैं और इन पर नजर रखने के लिए पुलिस दूर-दूर तक नहीं दिख रही है। मंगलवार को अस्सी घाट पर काफी भीड़ जमा हुई।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी, भदैनी, तुलसी, केदार घाट से लेकर अन्य घाटों पर शाम के समय भीड़ उमड़ी हुई थी। न सामाजिक दूरी का पालन न ही किसी के चेहरे पर मास्क था। यह नजारा शाम पांच से छह बजे के बीच में दिखा।
2 of 6
आंशिक लॉकडाउन में गंगा घाटों पर लापरवाही,
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट पर तो सीढ़ियों के नीचे कुछ युवा नशा करते हुए भी दिखे। यही हाल हरिश्चंद्र घाट से लेकर दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, सिंधिया आदि घाटों का रहा। कोरोना का संक्रमण कम करने के लिए पुलिस सड़कों पर गश्त कर रही है, लेकिन घाटों पर कोई नहीं है।
3 of 6
आंशिक लॉकडाउन में गंगा घाटों पर लापरवाही
- फोटो : अमर उजाला
यही वजह है कि पर्यवेक्षण नहीं होने का लाभ लेकर नाविकों का भी नाव संचालन जारी है। एक नाव पर सवार 20 से 22 युवाओं का वीडियो भी वायरल हुआ है।
4 of 6
अस्सी घाट से लेकर अन्य सभी घाटों का यही हाल
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी घाट से नाव पर भ्रमण करते हुए वीडियो में किसी के चेहरे पर मास्क नहीं था, सामाजिक दूरी का पालन धड़ाम रहा।
5 of 6
अस्सी घाट से लेकर अन्य सभी घाटों का यही हाल
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तो कम होती जा रही है लेकिन मरने वालों के आकड़ों में कमी नहीं हो रही है। सोमवार को पांच मरीजों की मौत के बाद मंगलवार को भी कोरोना से सात मरीजों की मौत हो गई। धीरे-धीरे मौत का आंकड़ा बढ़कर 700 के पार हो गया। इस बीच मंगलवार को 294 नए मरीज मिले।