{"_id":"5bf6cccdbdec224154007612","slug":"over-speed-bus-hit-trre-in-ballia-47-passengers-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, 47 यात्री घायल, तस्वीरें देख दिल पसीज जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बस, 47 यात्री घायल, तस्वीरें देख दिल पसीज जाएगा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 22 Nov 2018 09:05 PM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले में मिर्जापुर गांव के पास गुरुवार दोपहर में रोडवेज बस के पेड़ से टकराने से चालक, परिचालक समेत 47 यात्री घायल हो गए। सभी का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद 35 यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया। एक की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। बस की रफ्तार ज्यादा होने से अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस की सीटें टूट गईं और गेट भी जाम हो गए। तेज आवाज व लोगों की चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग घटना स्थल पर भागते हुए पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
ballia
- फोटो : अमर उजाला
नवानगर में हुए बस हादसे में बस चालक ने अस्पताल में रोडवेज बसों के संचालन की पोल खोल दी। घायल चालक हरिशचंद राम ने बताया कि गाड़ी काफी पुराना होने के बाद भी उसका संचालन कराया जा रहा था। उसने स्टेयरिंग फेल होते ही यात्रियों को बता दिया कि स्टेयरिंग फेल हो गई है। सतर्क हो जाएं। चालक के तमाम कोशिशों के बावजूद बस नहीं रुकी और पेड़ से टकरा गई। उधर तेज आवाज व लोगों की चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग घटना स्थल पर भागते हुए पहुंचे।
ballia
- फोटो : अमर उजाला
बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस की रफ्तार ज्यादा होने से अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस की सीटें टूट गईं और गेट भी जाम हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बस का शीशा और दरवाजा तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। लोगों की मानें तो बस की गति काफी तेज थी और पेड़ से इतना तेज टकराई कि लगा जैसे कोई धमाका हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
पास ही स्थित मिर्जापुर गांव के लोग भी तेज आवाज सुन कर सहम गए। हालांकि जब पता चला कि सड़क किनारे पेड़ से बस टकराई है तो वह बचाव व राहत कार्य के लिए आगे आए। गेट जाम होने से शीशे को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला जा सका। यात्रियों की चीख पुकार से पुकार सुनकर हर कोई जहां तक संभव हो रहा था मदद के लिए आगे आया। कई ने तो अपने वाहनों से भी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
ballia
- फोटो : अमर उजाला
आलम यह रहा कि मौके पर हजारों की भीड़ जुट गई जिसको संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी भी तत्परता दिखाते हुए घायलों को प्राइवेट व थाने की गाड़ी से अस्पताल भिजवाते रहे। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाने तक एसडीएम व पुलिस के अधिकारी डटे रहे।