फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री से पहले वाराणसी आएगी टीम, लोकार्पित होने वाले परियोजनाओं का करेगी निरीक्षण 

Tue, 12 Feb 2019 10:15 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 12 Feb 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi will come after checked project by his team in varanasi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के 19 फरवरी को आगमन को लेकर सभी विभाग हाईअलर्ट पर है। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) के निर्देश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बढ़ गया है। ऐसा इसलिए भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को 15 फरवरी तक ही विभागों को हैंडओवर करना होगा। देखें आगे की स्लाइड्स में...

Narendra modi will come after checked project by his team in varanasi
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi)  19 फरवरी को 2200 करोड़ की 15 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें ज्यादातर परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) के निर्देश के बाद अब संबधित विभाग परियोजनाओं के पूर्ण संचालन में कोई कोताही नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि अलग-अलग विभागों की तकनीकी टीम इन परियोजनाओं के संचालन की जांच करेंगी। 

Narendra modi will come after checked project by his team in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala

प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो दो दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परियोजनाओं के लोकार्पण से पहले सभी परियोजनाओं की जांच-पड़ताल के साथ उनके संचालन की स्थिति सुनिश्चित कर ली जाए। प्रशासनिक अधिकारी कार्यदायी एजेंसियों को अपनी-अपनी परियोजनाओं को 15 फरवरी से पहले ही विभागों को हैंडओवर करने का निर्देश दे चुके हैं। इसके बाद से काम में तेजी भी आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra modi will come after checked project by his team in varanasi
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए सिटी कमांड कंट्रोल सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसके लिए शहर में चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में एनाउंसमेंट किया जा रहा है और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही प्रदूषण के मानकों की जानकारी के साथ आगाह करने के लिए भी शहर में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Narendra modi will come after checked project by his team in varanasi

वहीं, अंतरिम बजट में केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) 19 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र से कर सकते हैं। प्रशासन को 11 फरवरी तक प्रथम चरण का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य दिया गया है। 19 फरवरी से पहले खतौनी सहित पूरे विवरण को वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। माना जा रहा है कि औढ़े गांव में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री चुनिंदा किसानों को प्रतीक चेक वितरित कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed