फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण: डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर धाम पहुंचे पीएम मोदी, गर्भगृह में किया बाबा का जलाभिषेक

Mon, 13 Dec 2021 03:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Dec 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Ganga dip 2021: PM Modi reached Dham with Gangajal after taking bath for kashi vishwanath corridor inaugration 
पीएम मोदी ने गंगा में लगा डुबकी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को काशी विश्वनाथ का लोकार्पण करने वाराणसी पहुंचे। क्रूज से ललिता घाट पहुंचकर वह सीधे गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे। जहां उन्होंने गंगा स्नान किया और सूर्य नमस्कार किया। डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया।

Narendra Modi Ganga dip 2021: PM Modi reached Dham with Gangajal after taking bath for kashi vishwanath corridor inaugration 
क्रूज से उतरकर गंगा की ओर बढ़ते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

करोड़ों भक्तों के सपनों को साकार करने वाले गंगधार से गंगाधर के एकाकार के पावन पथ पर हाथों में गंगा जल लेकर पीएम मोदी महादेव के भक्त के रूप में गर्भगृह पहुंचे। रवियोग के अद्भुत संयोग में राजोपचार विधि से देश की सभी नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक कर पीएम मोदी मुख्य यजमान बने और षोड्षोपचार विधि से आदि विश्वेश्वर का पूजा अनुष्ठान किया। फिर पीएम मोदी ने देवाधिदेव महादेव के विस्तारित दरबार की पूजा अर्चना की।  मंदिर चौक पर पीएम ने देशभर के प्रमुख संतों के साथ संवाद किया।

Narendra Modi Ganga dip 2021: PM Modi reached Dham with Gangajal after taking bath for kashi vishwanath corridor inaugration 

यहां प्रमुख संप्रदायों के संतों की मौजूदगी में महादेव का अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। गर्भगृह में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी मंदिर चौक पर संतों और प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में स्वर्ण शिखर को निहारते हुए आयोजित कार्यक्रम में स्थान ग्रहण किया। यहां संतों से संवाद किया। पीएम जलमार्ग से ही संत रविदास घाट से बरेका अतिथि गृह लौट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narendra Modi Ganga dip 2021: PM Modi reached Dham with Gangajal after taking bath for kashi vishwanath corridor inaugration 

रेवती नक्षत्र में हुआ धाम का लोकार्पण
श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण रेवती नक्षत्र में हुआ। राम मंदिर के लिए मुहूर्त तैयार करने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने बताया कि 13 दिसंबर को रेवती नक्षत्र में दिन में 1:37 बजे से 1:57 बजे तक 20 मिनट का शुभ मुहूर्त प्राप्त हुआ था। यह मुहूर्त हर दृष्टि से उत्तम था।

विज्ञापन
Narendra Modi Ganga dip 2021: PM Modi reached Dham with Gangajal after taking bath for kashi vishwanath corridor inaugration 

पीएम की अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह 10:15 बजे पहुंचा। पीएम की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed