{"_id":"5ac3ac6a4f1c1bd4618b5391","slug":"mrs-india-earth-shweta-choudhary-inaugurate-sanitary-napkin-machine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी ने सेनेटरी पैड मशीन का किया उद्घाटन, छात्राओं से कही ये बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी ने सेनेटरी पैड मशीन का किया उद्घाटन, छात्राओं से कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Shweta Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी मंगलवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां उन्होंने छात्राओं की नसीहत देने के साथ ही ऑटामेटिक वेंडिंग सेनेटरी पैड मशीन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म आना डर की नहीं बल्कि गर्व की बात है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
Shweta Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
मिसेज इंडिया अर्थ ने श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के स्वयंसिद्धा हॉस्टल में बृज किशोर स्टूडेंट्स फाउंडेशन के सहयोग से लगाए गए ऑटोमेटिक वेंडिंग सेनेटरी पैड मशीन व सेनेटरी डिस्ट्रॉय मशीन का उद्घाटन किया। कहा कि मासिक धर्म आना डर की नहीं बल्कि गर्व की बात है। ये बताता है कि हम स्वस्थ हैं। हम उन दिनों में स्वच्छता अपनाएंगे तो हमारी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी।
Shweta Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में जन्मी, अहरौरा में पली बढ़ी मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी ने कहा कि सपने पूरे करने के लिए उम्र नहीं पैशन चाहिए। अगर आपमें कुछ करने की चाहत है तो उम्र आड़े नहीं आती। मैंने भी मॉडलिंग के कॅरियर को शादी के बाद पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में पहुंची श्वेता चौधरी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वो अपने अंदर के पैशन को हमेशा जिंदा रखें। कहा कि सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती। अक्तूबर 2017 में मिसेज इंडिया अर्थ का खिताब जीतने वाली श्वेता चौधरी ने बताया कि जून में होने वाले मिसेज अर्थ कांटेस्ट की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Shweta Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला
वो भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले युवतियों को संदेश दिया कि माना कि ये क्षेत्र आसान नहीं है लेकिन सही राह पर चलते हुए आप अपनी मंजिल जरूर पा सकती हैं। परिवार का सहयोग बेहद जरूरी है।