फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां और तीन बेटियों की जहर खाने से मौत, खबर मिलते ही खाना छोड़कर नंगे पांव दौड़े मायके वाले  

Fri, 13 Jul 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 13 Jul 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Mother with three daughters commit suicide in mirzapur
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मिर्जापुर में कलह की वजह से हंसता खेलता एक परिवार बरबाद हो गया। यहां के एक गांव में एक महिला ने तीन मासूम बेटियों के साथ को जहर खाकर जान दे दी। जिले के पतेरी गांव में कर्ज को लेकर पति से हो रहे विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। जब इसकी सूचना उसके मायके में हुई तो बेटी और नातिनों की जहर खाने की खबर लगते ही मायके वाले खाना छोड़कर नंगे पाव उसके ससुराल की दौड़ पड़े। 


 
Mother with three daughters commit suicide in mirzapur
mirzapur - फोटो : अमर उजाला
जबतक वह लोग ससुराल पहुंचते तबतक सब कुछ समाप्त हो चुका था। चारों की मौत की खबर सुनते ही मृतका अनुराधा की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसके पिता समेत अन्य रिश्तेदार दहाड़े मारकर रोने लगे। इस घटना सुनकर आसपास के लोग भी सन्न हो गए। 
 
Mother with three daughters commit suicide in mirzapur
poison shimla
शुक्रवार की सुबह भवानीपुर गांव निवासिनी शांति देवी पत्नी लालता प्रजापति को जैसे ही पता चला कि उसकी पुत्री अनुराधा ने जहर खा लिया और तीनों नातिनों संध्या, शिवानी व सोनम को भी जहर खिला दिया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पूरे परिवार को घटना के बारे में बताते हुए सेमरी गांव के लिए निकल पड़े। मौके पर पहुंचने पर बताया गया कि सभी को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mother with three daughters commit suicide in mirzapur
demo pic
वहां गए तो बताया कि सबसे छोटी बेटी सोनम की मौत हो चुकी है वहीं अनुराधा समेत तीन को मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर किया जा चुका था। तीनों का मुंह नहीं देख पाने पर उसकी मां बिखलकर रोने लगी और वहीं बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश में आने पर बताया कि दामाद राजेश प्रजापति द्वारा लड़की को बहुत प्रताड़ित किया जा रहा था।

 
विज्ञापन
Mother with three daughters commit suicide in mirzapur
Divorce
मोबाइल से हुई बात के अनुसार कहा कि विगत एक सप्ताह से दोनों पति पत्नी में बोलचाल बंद था। दामाद राजेश प्रजापति मड़िहान थाना के बघौडा बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। सुबह शाम केवल खाना खाने के लिए आता था। खाना खाने के बाद अनुराधा से बगैर कुछ बातचीत किए ही वापस दुकान पर चला जाता था। सुबह राजेश दुकान से आकर पिता के साथ खाना खाकर दोनों अपने अपने काम पर चले गए हैं। दोनों बाप बेटे को ग्रामीणों ने सभी के जहर खाने की सूचना देकर घर बुलाया, इसलिए दोनों घर में होने वाली आनहोनी को भाप नहीं सके और यह घटना घट गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed