फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉडल आत्महत्या केस: लव-मैरिज के बाद पूजा बन गई थी जोया, मॉडलिंग की बात कही तो पीटता था पति

Sun, 13 Sep 2020 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 13 Sep 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Model Pooja Suicide Case: Pooja became Zoya after love-marriage, husband used to beat her when she spoke about modeling and acting carrier
पूजा। - फोटो : फेसबुक वॉल से।

मॉडलिंग का सपना पूरा न हो पाने के कारण वाराणसी में पूजा पटेल ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति और उसके घर वाले उसके मॉडलिंग और एक्टिंग के खिलाफ थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

Model Pooja Suicide Case: Pooja became Zoya after love-marriage, husband used to beat her when she spoke about modeling and acting carrier

मूल रूप से लखनऊ निवासी मोहम्मद आफताब सिद्दीकी छह साल पहले बनारस काम करने के लिए आया था। वह गोदौलिया में किराये के कमरे में रहता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली पूजा पटेल और आफताब के बीच प्रेम परवान चढ़ा। दोनों ने 2016 में प्रेम विवाह कर लिया।

Model Pooja Suicide Case: Pooja became Zoya after love-marriage, husband used to beat her when she spoke about modeling and acting carrier

मां किरण और भाई आयुष ने बताया कि आफताब से शादी के बाद पूजा का नाम जोया रखा गया था। ससुराल के लोग उसे नमाज पढ़ने और धार्मिक मान्यताओं को मानने के लिए प्रताड़ित करते थे। फिर भी वह मायके और पति के घर में सामंजस्य बना कर रखती थी। पूजा छठ व्रत भी रखती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Model Pooja Suicide Case: Pooja became Zoya after love-marriage, husband used to beat her when she spoke about modeling and acting carrier
पूजा। - फोटो : फेसबुक।

पूजा मार्च में मुंबई में अपने एक परिचित के पास एक्टिंग सीखने गई थी। कोरोना संक्रमण के कारण वह जून में घर आ गई। पति से कुछ दिनों बाद मुंबई दोबारा जाकर मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए कहने लगी तो वह शराब पीकर उसे मारने-पीटने लगा।

विज्ञापन
Model Pooja Suicide Case: Pooja became Zoya after love-marriage, husband used to beat her when she spoke about modeling and acting carrier

परिजनों के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों को पूजा की एक्टिंग और मॉडलिंग करने की बात सही नहीं लगती थी। पूजा का सपना था कि वह अपनी एक अलग पहचान बनाए, लेकिन पति और ससुराल के अन्य लोग उसे इतना परेशान करते थे कि वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए विवश हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed