फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलाहाबाद की तनुप्रिया के सिर सजा मिस यूपी का ताज, देखें तस्वीरें

Tue, 24 Apr 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर Updated Tue, 24 Apr 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
Miss UP 2018 beauty contest crown goes to allahabad girl tanupriya
miss up - फोटो : अमर उजाला
कई महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार मिस यूपी क्वीन की तलाश पूरी हो ही गई। यूपी के जौनपुर शहर में मिस यूपी क्वीन 2018  का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के  विभिन्न जिलों से चुनकर आईं 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  रंग-बिरंगी रोशनी के बीच घंटो रैम्प पर जलवा बिखेरने और पांच राउंड की कठिन परीक्षा के बाद दिल थाम के बैठने वाली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने इलाहाबाद की तनुप्रिया को खिताब के लायक चुना। आगे की स्लाइड्स में देखें इस रंगारंग आयोजन की तस्वीरें..


 
Miss UP 2018 beauty contest crown goes to allahabad girl tanupriya
miss up - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के रासमंडल स्थित विवाह मैरिज हाल में रविवार की रात को सौंदर्य की नई परिभाषा गढ़ दी गई। रंगबिरंगी रौशनी में कैटवाक के दौरान अपने सौंदर्य से चकित कर देने वाली सुंदरियों ने कठिन परीक्षाओं से गुजरते हुए साबित किया सुंदर काया ही नहीं बल्कि वे सुंदर मस्तिष्क और ममतामय दिल की स्वामिनी भी हैं। 
 
Miss UP 2018 beauty contest crown goes to allahabad girl tanupriya
miss up - फोटो : अमर उजाला

पांच राउंड की कठिन परीक्षा के बाद इलाहाबाद की तनुप्रिया सिंह परमार ने मिस यूपी क्वीन 2018 चुना गया। सोनभद्र की प्रियंका रघुवंशी दूसरे और गोरखपुर की साक्षी ने तीसरे स्थान पर रहीं। अभनेत्री मंजरी फड़नीस ने विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Miss UP 2018 beauty contest crown goes to allahabad girl tanupriya
miss up - फोटो : अमर उजाला

फ्रैंडस ग्रुप ट्रस्ट के बैनर तले गहना कोठी द्वारा प्रायोजित मिस यूपी क्वीन 2018 ग्रैंड फिनाले में विभिन्न जिलों से चुनकर आईं 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने परिचय राउंड के बाद उनमें से दस श्रेष्ठ प्रतिभागियों को चुना। उसके बाद लिखित परीक्षा कराई गई। टेलेंट राउंड में पांच प्रतिभागियों का चयन अगले चक्र के लिए हुआ। 
 
विज्ञापन
Miss UP 2018 beauty contest crown goes to allahabad girl tanupriya
miss up - फोटो : अमर उजाला

इसमें इलाहाबाद की तनुप्रिया, सोनभद्र की प्रियंका रघुवंशी, गोरखपुर की साक्षी जायसवाल. इलाहाबाद की सोनाली केसरवाली और जौनपुर की सान्या सिंह चुनी गईं। उसके बाद सामाजिक सरोकार के सवालों का बेहतर जवाब देकर तनुप्रिया के सिर मिस यूपी क्वीन 2018 का खिताब हासिल किया।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed