{"_id":"5e1070e68ebc3e87a6341728","slug":"man-cut-rail-track-who-got-idea-from-youtube-for-get-his-girlfriend-in-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने यूट्यूब देख काटी थी पटरी, अपनी प्रेमिका को पाना और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी चाहता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे आशिक ने यूट्यूब देख काटी थी पटरी, अपनी प्रेमिका को पाना और उसके प्रेमी की गिरफ्तारी चाहता था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Jan 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मऊ में गुरुवार को रेलवे ट्रैक की पटरी काटने वाले सिरफिरे आशिक को 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी शख्स चंदन ने दो इंच पटरी काटकर मौके पर कई पन्नों का पत्र छोड़ दिया था। जिस पर उसने 50 करोड़ रुपये की मांग की थी और साथ ही उसकी योजना अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपनी प्रेमिका को पाने की थी।
2 of 7
पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक युवती से छह साल से प्रेम करता था, लेकिन कुछ दिनों पहले उसकी प्रेमिका किसी और युवक के साथ कहीं चली गई। इससे नाराज सिरफिरे आशिक ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए पटरी काट दी थी। आरोपी ने बताया कि उसे पटरी काटने का आइडिया यूट्यूब में वीडियो देखकर आया।
3 of 7
प्रकरण का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार की शाम प्रेसवार्ता में किया। एसपी ने बताया कि रेल ट्रैक काटे जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की स्वाट टीम और हलधरपुर थाने की टीम लगी थी। टीम ने आरोपी बलिया जिले के नगरा थाना के मलप हरसेनपुर गांव निवासी चंदन कुमार पुत्र सतीश को शुक्रवार को दोपहर में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
उसके पास से आक्सीजन सिलेंडर, कटर मशीन, रिंच, गैस कटर नोजल आदि उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में सिरफिरे आशिक ने बताया कि वह गांव की एक युवती से छह साल से प्यार करता है। 24 दिसंबर को वह युवती किसी दूसरे युवक के साथ चली गई है। उसी को पाने के लिए उसने रेल ट्रैक काटने की योजना बनाई। ऐसा करने का मकसद यह था कि मामला पुलिस के संज्ञान में आएगा तो उसकी माशूका को भगाने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी और उसकी प्रेमिका उसे मिल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 7
मऊ के रतनपुर में रेलवे ट्रैक को काट धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है।
साथ ही तीन पन्ने की चिट्ठी लिखने का मकसद भी यही था। सिरफिरे ने गैस की दुकान करने वाले रसड़ा कोतवाली के छितैनी निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र श्यामदेव से किराए पर आक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य उपकरण लिए और उसे कुछ दिनों पूर्व लिए गए किराए के मकान में रख दिया। 27 और 29 दिसंबर को उसने रेकी की और पहली जनवरी की रात 12 बजे के बाद उसने घटना को अंजाम दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।