मऊ में गुरुवार को रेलवे ट्रैक की पटरी काटने वाले सिरफिरे आशिक को 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी शख्स चंदन ने दो इंच पटरी काटकर मौके पर कई पन्नों का पत्र छोड़ दिया था। जिस पर उसने 50 करोड़ रुपये की मांग की थी और साथ ही उसकी योजना अधिकारियों पर दबाव बनाकर अपनी प्रेमिका को पाने की थी।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी एक युवती से छह साल से प्रेम करता था, लेकिन कुछ दिनों पहले उसकी प्रेमिका किसी और युवक के साथ कहीं चली गई। इससे नाराज सिरफिरे आशिक ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए पटरी काट दी थी। आरोपी ने बताया कि उसे पटरी काटने का आइडिया यूट्यूब में वीडियो देखकर आया।
प्रकरण का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार की शाम प्रेसवार्ता में किया। एसपी ने बताया कि रेल ट्रैक काटे जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की स्वाट टीम और हलधरपुर थाने की टीम लगी थी। टीम ने आरोपी बलिया जिले के नगरा थाना के मलप हरसेनपुर गांव निवासी चंदन कुमार पुत्र सतीश को शुक्रवार को दोपहर में गिरफ्तार किया।
उसके पास से आक्सीजन सिलेंडर, कटर मशीन, रिंच, गैस कटर नोजल आदि उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में सिरफिरे आशिक ने बताया कि वह गांव की एक युवती से छह साल से प्यार करता है। 24 दिसंबर को वह युवती किसी दूसरे युवक के साथ चली गई है। उसी को पाने के लिए उसने रेल ट्रैक काटने की योजना बनाई। ऐसा करने का मकसद यह था कि मामला पुलिस के संज्ञान में आएगा तो उसकी माशूका को भगाने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी और उसकी प्रेमिका उसे मिल जाएगी।
5 of 7
मऊ के रतनपुर में रेलवे ट्रैक को काट धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया है।
साथ ही तीन पन्ने की चिट्ठी लिखने का मकसद भी यही था। सिरफिरे ने गैस की दुकान करने वाले रसड़ा कोतवाली के छितैनी निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र श्यामदेव से किराए पर आक्सीजन सिलेंडर समेत अन्य उपकरण लिए और उसे कुछ दिनों पूर्व लिए गए किराए के मकान में रख दिया। 27 और 29 दिसंबर को उसने रेकी की और पहली जनवरी की रात 12 बजे के बाद उसने घटना को अंजाम दिया।