फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनीति के कई उतार-चढ़ाव देख चुके हैं डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, बीएचयू से शुरू हुआ था सफर

Fri, 01 Sep 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/चंदौली Updated Fri, 01 Sep 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey politics start from BHU
मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राजनाथ सिंह के रूप में देश को गृह मंत्री देने वाले चंदौली  एक और राजनेता विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल हो गया है। आगे की स्लाइड्स में जानिए उनके बारे में..
mahendra nath pandey politics start from BHU
महेन्द्र नाथ पांडेय - फोटो : SELF
लंबे राजनीतिक अनुभव और पार्टी के लिए किए गए कार्यों की बदौलत ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति का ककहरा सीखने वाले डॉ. पांडेय भाजपा में यूपी के शीर्ष पद पर नियुक्त किए गए हैं।  
mahendra nath pandey politics start from BHU
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
आपातकाल के दौरान उन्हें डीआईआर के तहत पांच माह के लिए जेल में डाल दिया गया था। राम जन्मभूमि आंदोलन में मुलायम सिंह यादव की सरकार में इन्हें रासुका में भी निरुद्ध किया गया था। पार्टी संगठन में वह काशी क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mahendra nath pandey politics start from BHU
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के पखनपुर गांव निवासी डॉ. पांडेय का जन्म 15 अक्तूबर, 1957 को हुआ था। आरएसएस से उनका जुड़ाव शुरू में ही हो गया था।1973 में वह सीएम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक बनाए गए। 1978 में बीएचयू छात्र संघ के महामंत्री बने। उन्होंने बीएचयू से हिंदी में पीएचडी के साथ-साथ पत्रकारिता में परास्नातक किया है। 
विज्ञापन
mahendra nath pandey politics start from BHU
mahendra nath - फोटो : अमर उजाला
1980 में भाजपा की टिकट पर उन्होंने गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा पर हार गए। 1984 में भी इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए। 1991 में पहली बार सैदपुर सीट से विधायक चुने गए। 1996 में दोबारा विधायक बनने के बाद कल्याण सिंह की सरकार में पंचायती राज और नियोजन मंत्री बनाए गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed