फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बलिया में निकला महावीरी झंडा जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखें तस्वीरें

Mon, 27 Aug 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Mon, 27 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
Mahaviri Jhanda Julus in ballia youth shows bravery
varanasi - फोटो : amar ujala

यूपी के बलिया में सावन की पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पर्व पर नगर के विभिन्न अखाड़ों से परंपरागत तरीके से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। इस ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ा। परंपरागत तरीके से निकाले गए जुलूस के दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। अखाड़ों के युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
Trending Videos
Mahaviri Jhanda Julus in ballia youth shows bravery
varanasi - फोटो : amar ujala
इस दौरान पूरा शहर केसरिया रंग से पट गया था। देशभक्ति गीतों, मंत्र एवं जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुश्तैद रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवान के साथ ही खुफिया टीम भी जुलूस के साथ चलती रही।

 
Mahaviri Jhanda Julus in ballia youth shows bravery
varanasi - फोटो : amar ujala
जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने नगर के विभिन्न चौराहों पर तलवारबाजी, बनैठी, भाला, फरसा, अग्निशमन जैसे खतरनाक खेलों का घंटों प्रदर्शन कर दर्शकों से वाहवाही लूटी। महावीरी झंडा जुलूस को देखने के लिए नगर के आसपास के साथ ही जिले के कोने-कोने तथा गैर जनपद के लोग दोपहर में ही पहुंच गए थे। जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर सामाजिक संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर रस, प्रसाद, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahaviri Jhanda Julus in ballia youth shows bravery
varanasi - फोटो : amar ujala
 विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद के पास लगे टेंट में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने भी जुलूस का आनंद उठाया। सावन की पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को नगर के विभिन्न अखाड़ों से परंपरागत तरीके से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए  विशुनीपुर चौराहा पहुंचा। 

 
विज्ञापन
Mahaviri Jhanda Julus in ballia youth shows bravery
varanasi - फोटो : amar ujala
यहां विभिन्न अखाड़े के युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद देर रात अपने नियत स्थान पर अखाड़ा पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान डीजे पर गाते युवा चले।  जुलूस अपने-अपने अखाड़ों से हाथी, घोड़े, ऊंट और गाजेबाजे के साथ स्टेशन रोड पर कतार बद्घ होकर धीरे-धीरे आगे बढ़ा। इस दौरान सबसे आगे नगर कमेटी अखाड़ा, विजयीपुर, टाउन हाल, बालेश्वर घाट, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड, मिड्ढी अखाड़े का जुलूस  विभिन्न झांकियों के साथ निकाला गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed