{"_id":"5b82e8a842c79246764172ea","slug":"mahaviri-jhanda-julus-in-ballia-youth-shows-bravery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलिया में निकला महावीरी झंडा जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में निकला महावीरी झंडा जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस दौरान पूरा शहर केसरिया रंग से पट गया था। देशभक्ति गीतों, मंत्र एवं जय श्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुश्तैद रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व पीएसी के जवान के साथ ही खुफिया टीम भी जुलूस के साथ चलती रही।
varanasi
- फोटो : amar ujala
जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने नगर के विभिन्न चौराहों पर तलवारबाजी, बनैठी, भाला, फरसा, अग्निशमन जैसे खतरनाक खेलों का घंटों प्रदर्शन कर दर्शकों से वाहवाही लूटी। महावीरी झंडा जुलूस को देखने के लिए नगर के आसपास के साथ ही जिले के कोने-कोने तथा गैर जनपद के लोग दोपहर में ही पहुंच गए थे। जुलूस के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर सामाजिक संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर रस, प्रसाद, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
विशुनीपुर स्थित जामा मस्जिद के पास लगे टेंट में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने भी जुलूस का आनंद उठाया। सावन की पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को नगर के विभिन्न अखाड़ों से परंपरागत तरीके से महावीरी झंडा जुलूस निकाला गया। जो नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए विशुनीपुर चौराहा पहुंचा।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
यहां विभिन्न अखाड़े के युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके बाद देर रात अपने नियत स्थान पर अखाड़ा पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान डीजे पर गाते युवा चले। जुलूस अपने-अपने अखाड़ों से हाथी, घोड़े, ऊंट और गाजेबाजे के साथ स्टेशन रोड पर कतार बद्घ होकर धीरे-धीरे आगे बढ़ा। इस दौरान सबसे आगे नगर कमेटी अखाड़ा, विजयीपुर, टाउन हाल, बालेश्वर घाट, लोहापट्टी, चमन सिंह बाग रोड, गुदरी बाजार, विजय सिनेमा रोड, मिड्ढी अखाड़े का जुलूस विभिन्न झांकियों के साथ निकाला गया।