{"_id":"5cbda6c2bdec2213ed0cdcab","slug":"lok-sabha-election-2019-nirahua-hide-fact-in-nomination-form","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'निरहुआ' ने अपने नामांकन पत्र में छुपाई ये बात, दोबारा दाखिल करना पड़ा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'निरहुआ' ने अपने नामांकन पत्र में छुपाई ये बात, दोबारा दाखिल करना पड़ा पर्चा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 23 Apr 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने 20 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्र में 'निरहुआ' ने एक जानकारी छुपाई थी। जिस पर एक व्यक्ति ने तथ्य छुपाने पर 'निरहुआ' का नामांकन पत्र निरस्त कर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद शिकायती पत्र पर आरओ ने स्पष्टीकरण भी मांगा। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 6
मुंबई निवासी शशिकांत सिंह ने आजमगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर शिवाकांत द्विवेदी को एक पत्र लिखकर बताया कि 'निरहुआ' पर 18 जुलाई 2018 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसे 'निरहुआ' ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय छिपाया है। आरओ शिवाकांत द्विवेदी ने निरहुआ से इसका स्पष्टीकरण मांगा।
3 of 6
स्पष्टीकरण पर 'निरहुआ' ने सोमवार को फिर से संशोधित नामांकन पत्र दाखिल किया। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए निरहुआ ने बताया कि उन्होंने सोमवार को 4 सेट में पर्चा दाखिल किया। 'निरहुआ' ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि उन पर मुंबई में मुकदमा दर्ज है। जिसके चलते उन्होंने आपराधिक गतिविधि में शून्य दर्शा दिया था। अगर जरूरत पड़ी तो कल भी पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
'निरहुआ' ने कहा कि मैं सपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव ना लड़ने की सलाह देता हूं। इस बयान का स्पष्टीकरण देते हुए 'निरहुआ' ने कहा कि आजमगढ़ की 8 विधानसभा पर जनता ने सपा को जिताया है। जनता सपा पर और पार्टी के मुखिया पर बहुत भरोसा करती है। अखिलेश यादव को अगर आजमगढ़ के जनता से जो प्यार है, उसे उन्हें दिखाना चाहिए। आजमगढ़ को देश पटल पर ले जाना चाहिए। आजमगढ़ के विकास के लिए काम करना चाहिए। लेकिन वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे वे जनता को धोखा दे रहे हैं। इसके अलावा सपा सिर पीटती है कि हमारी सत्ता नहीं है, तो हम काम कहां से कराएं।
विज्ञापन
5 of 6
'निरहुआ' ने कहा कि अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव ने संसद में नरेंद्र मोदी को अगला प्रधानमंत्री बता दिया था। वहीं, अखिलेश यादव भी खुद कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री की दौड़ से बाहर हैं। तो ऐसे में मेरी सलाह है कि अखिलेश यादव को भाजपा से चुनाव लड़ना चाहिए। क्योंकि जब उन्हें गठबंधन करना ही है, तो उसके साथ गठबंधन करें जो देश का विकास चाहता है। जो देश के विकास के लिए काम कर रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।