वाराणसी में पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने मंगलवार को पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश सिंह कबीरचौरा अस्पताल पहुंचे। कबीरचौरा अस्पताल में उन्होंने लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल सिंह यादव, विद्यापीठ छात्र के नेता राहुल सोनकर और संदीप सिंह स्वर्णकार से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
इस दौरान ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जिला मुख्यालय समेत पूरे प्रदेश भर में जिस तरह से समाजवादी पार्टी के सिपाहियों के ऊपर सरकार के इशारे पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया है, वह निंदनीय है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार समाजवादी आंधी से डर रही है। अपने गलत कामों को छुपाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं का गला दबाया जा रहा है।
गौरतलब है कि सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कचहरी पर महंगाई, शिक्षा नीति, बिजली, भ्रष्टाचार समेत अन्य मामलों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई।
4 of 5
सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज।
- फोटो : अमर उजाला
जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर जमकर पथराव किया। लाठीचार्ज और पथराव के बीच लोहिया वाहिनी के सचिव राहुल सिंह यादव, विद्यापीठ के छात्र नेता राहुल सोनकर, संदीप सिंह स्वर्णकार और राहुल राजभर घायल हो गए।
5 of 5
सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज।
- फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए कबीरचौरा और बीएचयू में भर्ती कराया। वहीं इस मामले में कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह की तहरीर पर किशन सेठ, दीप चंद गुप्ता, शिव शंकर यादव, संदीप सिंह, अखिलेश यादव, अमन यादव, आनंद चौरसिया, राहुल यादव, राहुल सोनकर, समेत अन्य समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।