फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असम विमान हादसा : सूरज के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें

Fri, 21 Jun 2019 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 21 Jun 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
last rites of suraj singh jorhat aircraft crash an 32 Shobha Chapra ballia
सूरज के अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला

असम के जोरहाट एयरफोर्स सेंटर के विमान हादसे में जान गंवाने वाले सूरज कुमार सिंह का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। ना सिर्फ शोभा छपरा बल्कि आसपास के गांवों के हजारों लोग पहुंचे थे। लोगों ने नम आंखों से बलिया के लाल को श्रद्धांजलि दी। गोरखपुर से पार्थिव शरीर लाए जाते समय चिरैया मोड़ से गांव तक जगह-जगह लोगों ने शहीद के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सूरज सिंह की अंत्येष्टि बिहार के भोजपुर जिले के महुली गंगा घाट पर हुई। छोटे भाई प्रिंस ने मुखाग्नि दी।

last rites of suraj singh jorhat aircraft crash an 32 Shobha Chapra ballia

शहीद सूरज सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार की दोपहर दो बजे शोभा छपरा गांव पहुंचा। पार्थिव शरीर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।  सूरज की मां पूनम देवी, पिता विनोद सिंह, पत्नी शालू सिंह, दादी हीरामोती देवी, भाई विक्रांत सिंह और प्रिंस सिंह बिलख-बिलख कर रो रहे थे। ताबूत से लिपट बिलख रहे परिवार के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। गांव के लोगों ने बारी-बारी से श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मौजूद पूर्व सांसद भरत सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाया और महुली घाट पहुंच कर सूरज सिंह को श्रद्धांजलि दी।

last rites of suraj singh jorhat aircraft crash an 32 Shobha Chapra ballia

परिवार के सदस्य ताबूत खोलकर सूरज की एक झलक दिखाने का आग्रह कर रहे थे लेकिन पार्थिव शरीर के अवशेष होने के कारण वायु सेना ने लोगों ने ताबूत को नहीं खोलने दिया। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोभा छपरा के अलावा लक्ष्मणछपरा, कर्णछपरा, शिवनटोला, फकरुटोला, रिसाल राय के टोला, श्रीपतिपुर, नौरंग सिंह के टोला, खखन के डेरा, खवासपुर, बाबूके डेरा आदि गांवों के बड़ी संख्या में लोग सूरज के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े थे।  गांव की बुजुर्ग महिलाएं और पुरुषों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान लोग कह रहे थे भगवान सूरज के काहे छीन लिहलें..।

विज्ञापन
विज्ञापन
last rites of suraj singh jorhat aircraft crash an 32 Shobha Chapra ballia

साढ़े 3 बजे सूरज का पार्थिव शरीर अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया। शव यात्रा में शामिल लोग जबतक सूरज चांद रहेगा सूरज तेरा नाम रहेगा.. आदि नारे लगाते जा रहे थे। 4 बजे बिहार के भोजपुर जिले के महुली गंगा घाट पर अंत्येष्टि की गई। सूरज के छोटे भाई प्रिंस ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि से पहले राजकीय सम्मान दिया गया। घाट पर बिहार के भोजपुर जनपद के बरहरा ब्लॉक के बीडीओ अनिता, सिटी मजिस्ट्रेट आरा विनोद कुमार सिंह, खवासपुर चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार मांझी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
last rites of suraj singh jorhat aircraft crash an 32 Shobha Chapra ballia

तीन जून 2019 को असम के जोरहाट सेंटर से उड़ान भरने के बाद वायुसेना का एएन 32 विमान अरुणांचल प्रदेश के लोपो गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में मौजूद 13 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। उस समय सिर्फ विमान लापता होने की खबर थी जिससे परिजन अपने लाल के लौटने की उम्मीद थे। 9 जून को विमान का मलवा दिखाई दिया जिसकी सूचना पर परिजनों धड़कने तेज होने लगी। आशंकाओं को लेकर लोग दुखी हो गए थे। जोरहाट सेंटर के एयरफोर्स के कमांडिंग अफसर ने 11 जून को स्पष्ट कर दिया कि विमान में सवार 13 जवानों की विमान हादसे में मौत हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed