{"_id":"5be1bb18bdec2269a92b6b87","slug":"lady-teacher-threatened-by-rake-due-to-refuse-love-proposal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः शोहदे ने शिक्षिका को भेजा प्रेम प्रस्ताव, ठुकराने पर बोला- तेजाब से बिगाड़ दूंगा चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः शोहदे ने शिक्षिका को भेजा प्रेम प्रस्ताव, ठुकराने पर बोला- तेजाब से बिगाड़ दूंगा चेहरा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Wed, 07 Nov 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Message Backup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में एक शोहदे ने एक इंग्लिश स्कूल की शिक्षिका को तेजाब फेंककर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी। शोहदे ने यह धमकी इसलिए दी क्योंकि शिक्षिका ने उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था। धमकी से डरी शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगे स्लाइड्स में देखें...
acid attack
पीड़ित शिक्षिका गैर जनपद की रहने वाली है। वह मुहम्मदाबाद गोहना तहसील मुख्यालय के बगल में मौजूद सीबीएसई माध्यम से संचालित एक इंग्लिश स्कूल में पढ़ाती है। पीड़िता की मानें तो कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक कॉल आई।
threat call
कॉल करने वाले ने शिक्षिका से उसके प्रोफेशन के बारे जानकारी लेने के बाद अश्लील बातें शुरू कर दीं। शिक्षिका ने फोन काट दिया तो फिर वाट्सएप मैसेज और कॉल के माध्यम से अश्लील बातें शुरू कर दीं। इसके साथ ही प्रेम प्रस्ताव का मैसेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
demo pic
जब शिक्षिका ने उसे डांटा तो शोहदे ने धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसके चेहरे को तेजाब फेंक कर जला देगा। शोहदे की हरकत और धमकी से भयभीत शिक्षिका ने मंगलवार को पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
UP Police
शिक्षिका ने विभिन्न तिथियों में शोहदे द्वारा भेजे गए मैसेज के साथ कॉल का ब्योरा भी उपलब्ध कराया। सीओ मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।