आईआईटी बीएचयू में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा का बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। शताब्दी कृषि सभागार में औपचारिक उद्घाटन के बाद स्पिक मैके के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
आईआईटी में कल्चरल नाइट से काशीयात्रा का आगाज, स्पिक मैके के कलाकारों ने मचाया धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान काशीयात्रा की टीम ने तीन दिवसीय महोत्सव का पोस्टर भी रिलीज किया। उधर शाम को बीएचयू के शताब्दी कृषि सभागार में उद्योगपति बिमलेंद्र झा और निदेशक प्रो.प्रमोद कुमार जैन ने किया। इसके बाद काशीयात्रा के 38वें संस्करण का आगाज हुआ।
समारोह के बाद स्पिक मैके के कलाकारों में लालगुड़ी विजयलक्ष्मी और लालगुडी जीजेआर कृष्णन ने अपनी वायलिन प्रतिभा का प्रदर्शन कर वहां मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस प्रस्तुति के बाद कलाकार राम वैद्यनाथन ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति की तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान छात्र अधिष्ठाता प्रो.बी.एन. राय , प्रो.के के सिंह , डॉ. अमितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
रैंप वॉक कर जीत लिया दिल
उदघाटन समारोह से पहले दिन में मिराज ( लाइफस्टाइल इवेंट ) के आडिशन राउंड में प्रतिभागियों ने वालीवुड गीतों पर रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया। रंग बिरंगे परिधानों में मंच पर उतरे प्रतिभागियों का वहां मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। फैशन डिजाइनर अस्मिता मरवा और डॉ. एम सरवानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
कलाकारों की प्रस्तुतियां
शुक्रवार को पहले दिन बैंड दा लोकल ट्रैन और ऋ त्विज डीजे-कंपोजर सभी का मनोरंजन करेंगे। जबकि दूसरे दिन 18 जनवरी को सुपरस्टार कॉमेडियन ज़ाकिर खान और अन्तराष्ट्रीय डीजे अनइवेन और 19 जनवरी को बॉलीवुड नाईट में बॉलीवुड की सुपरस्टार जोड़ी सलीम - सुलेमान की जोड़ी धमाल मचाएगी।