फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: महादेव के प्रिय वृक्षों से सजाया जाएगा धाम, भक्त देख सकेंगे मनोरम दृश्य

Thu, 02 Dec 2021 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 02 Dec 2021 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be decorated with favorite trees of Mahadev
काशी विश्वनाथ धाम का भव्य नजारा। - फोटो : अमर उजाला

देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में सजकर तैयार हो रहे काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचने वाले भक्त वहां के मनोरम दृश्यों से अदृश्य परिकल्पना में खो जाएंगे। गंगा से काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच में शिव का वन भी विकसित किया जा रहा है। भक्तों के इस अनूठे आनंद कानन में शिव के प्रिय वृक्षों की श्रृंखला चुनार के लाल पत्थरों के बीच हरियाली बिखेरेंगे। गंगधार से विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने से पहले भक्तों को इस वन क्षेत्र से ही गुजरना होगा।

Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be decorated with favorite trees of Mahadev
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला।

बाबा विश्वनाथ धाम में लगेंगे ये पेड़-पौधे

काशी विश्वनाथ धाम में शिव के आनंद कानन भी भक्तों को रिझाएगा। गंगा से मंदिर के बीच दोनों तरफ रुद्राक्ष, पारिजात, अशोक, बेल और अर्जुन के वृक्षों की श्रृंखला इस वन क्षेत्र की खूबसूरती बढ़ाएंगे। इसके साथ ही हरसिंगार के श्वेत-धवल फूलों की भीनी-भीनी सुगंध माहौल को रमणीय करेगी। गमलों में बेला, कनेर व मदार-धतूरा के पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए कॉरिडोर निर्माण के दौरान ही पेड़-पौधे लगाने की व्यवस्था कर ली गई है।

Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be decorated with favorite trees of Mahadev
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

पेड़-पौधे लगाने के लिए किए हैं खास इंतजाम

मुख्य परिसर से लेकर मंदिर चौक और गंगा छोर तक पथरीली जमीन में चार फीट व्यास के गड्ढे बनाए गए हैं। ये सीधे मिट्टी के संपर्क में हैं, इनमें पाइप लगा कर भीतर-भीतर ही हवा-पानी का इंतजाम किया गया है। इन गड्ढों में छह से 15 फीट तक के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be decorated with favorite trees of Mahadev

इनकी संख्या लगभग 70 होगी। इसकी जिम्मेदारी कारिडोर का निर्माण कर रही कंपनी को दी गई है। पौधों को लगाने का काम इसी सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor: Dham will be decorated with favorite trees of Mahadev

गंगा की लहरों पर निखरेगी अनुपम छटा

काशी विश्वनाथ धाम में लगाई गई फसाड लाइट को पूरे परिसर में खास तरह से लगाया गया है। इसमें शाम होने के बाद पूरा धाम रंगीन रोशनी से नहाया हुआ प्रतीत होगा। इसके साथ ही भक्तों को भी दूर से यह अलग अहसास कराएगा। धाम के प्रतिबिंब की अनुपम छटा गंगा की लहरों पर भी निखरेगी। इसके साथ ही धाम परिसर में जगह जगह लगाई गई एलईडी से काशी विश्वनाथ का प्रतिक्षण दर्शन श्रद्धालु करते रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed