भारतीय रेलवे मात्र 10 हजार रुपये में सात ज्योतिलिंग की यात्रा करवा रही है। जल्दी करें, कहीं देर न हो जाए। ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) श्रद्धालुओं को सात ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराने की तैयारी में है। यह ट्रेन 4 अगस्त को वाराणसी से चलेगी ।
देवरिया सदर तथा गोरखपुर में भी इस ट्रेन की बुकिंग कराई जा सकती है। 12 दिन की इस यात्रा के लिए एक वयस्क यात्री को 10 हजार 80 रुपये का भुगतान करना होगा।
आईआरसीटीसी के स्टेशन अफ सर संजीव कुमार ने बताया कि भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा के तहत ओंकारेश्वर, उज्जैन, द्वारिका, नागेश्वर, पोरबंदर, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, शिरडी व भीष्मशंकर ग्रीष्नेश्वर की यात्रा कराएगी। कारपोरेशन की ओर से 10 हजार 80 रुपये में आने-जाने, दोनों टाइम के खाने, सुबह के नाश्ते और ठहरने की व्यवस्था कराई जाएगी।
यात्रियों को स्लीपर श्रेणी में यात्रा कराई जाएगी। सात ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए यात्री वाराणसी, मऊ, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, आगरा कैंट, ग्वालियर व झांसी में सवार हो सकते हैं। संजीव ने बताया कि यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग कराई जा सकती है।